राजनांदगांव : बिहान से ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाओं के जीवन में आ रही सामाजिक परिवर्तन की बयार

– लखपति दीदी तामेश्वरी साहू ने अपने हौसले एवं आत्मविश्वास से अपनी राह बनाई
– सोचा नहीं था कि स्कूटी और ऑटो ले पाऊंगी : लखपति दीदी तामेश्वरी साहू

राजनांदगांव। ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाओं में सामाजिक परिवर्तन की बयार दिखाई दे रही है। यह बयार है शासन की राष्ट्रीय आजीविका मिशन बिहान अंतर्गत संचालित विभिन्न गतिविधियां, जिससे जुड़कर महिला स्वसहायता समूह की महिलाएं आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में आगे बढ़ रही हैं। ऐसी ही एक मिसाल है, राजनांदगांव विकासखंड के ग्राम परेवाडीह की लखपति दीदी तामेश्वरी साहू, जिन्होंने चुनौतियों एवं संघर्ष के बावजूद अपने हौसले एवं आत्मविश्वास से अपनी राह बनाई। उन्होंने बताया कि वे प्रज्ञा स्वसहायता समूह से जुड़ी है और राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन बिहान से उन्हें भरपूर मदद मिली। उन्होंने बताया कि बिहान से जुडऩे से पहले वे घरेलू कार्य के साथ खेती-किसानी का कार्य करती थी तथा घर की आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं थी।

This image has an empty alt attribute; its file name is 140-6-1024x682.jpeg

उन्होंने बताया कि बैंक लिंकेज के माध्यम से ऋण लेकर अपना किराना दुकान खोला, लेकिन दुकान में आग लगने से बहुत क्षति हुई। फिर उन्होंने हिम्मत करते हुए बिहान से योगदान मिलने पर फिर से अपना किराना दुकान  प्रारंभ किया। इसी दौरान ग्राम पदुमतरा में सीएलएफ में खाना बनाने का कार्य मिला। जिससे आर्थिक स्थिति मजबूत बनी।
लखपति दीदी तामेश्वरी साहू ने बताया कि उन्होंने अब तक वे बिहान योजना के माध्यम से 5 से 8 लाख रूपए तक का ऋण ले चुकी है। अभी वे किराना दुकान के साथ ही बैंक सखी एवं वित्तीय साक्षरता के प्रति जागरूकता के लिए कार्य कर रही है और उनकी वार्षिक आय लगभग 1 लाख 50 हजार रूपए है।

उन्होंने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि मैंने कभी सोचा नहीं था कि अपने लिए स्कूटी और ऑटो ले पाऊंगी। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन से जुडऩे के बाद यह सपना साकार हो गया है। उन्होंने बताया कि बैंक सखी के रूप में कार्य करने से आत्मविश्वास बढ़ा, वहीं आर्थिक स्थिति में भी सुधार हुआ। उन्होंने बताया कि वे ग्रामीण क्षेत्रों में वित्तीय साक्षरता के लिए कार्य कर रही हैं तथा जनसामान्य को शासन की योजनाओं की जानकारी दे रही है। लखपति दीदी तामेश्वरी साहू ने बिहान योजना के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को धन्यवाद दिया।

kgnews

Recent Posts

पुलिस सैलरी पैकेज योजना से दिवंगत पुलिसकर्मियों के परिवारों को मिला आर्थिक संबल

पुलिस सैलरी पैकेज योजना से दिवंगत पुलिसकर्मियों के परिवारों को मिला आर्थिक संबल

भोपाल मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों के कल्याण तथा उनके परिवारों की आर्थिक…

25 minutes ago
पुलिस परिवहन शोध संस्थान का प्रदेशव्यापी विशेष स्कूल बस चेकिंग अभियान

पुलिस परिवहन शोध संस्थान का प्रदेशव्यापी विशेष स्कूल बस चेकिंग अभियान

भोपाल  प्रदेश में स्कूली बच्चों की सुरक्षित एवं व्यवस्थित आवाजाही सुनिश्चित करने के उद्देश्य से…

25 minutes ago
उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने “जोहार जगन्नाथ रथ” को झंडा दिखाकर किया रवाना

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने “जोहार जगन्नाथ रथ” को झंडा दिखाकर किया रवाना

रायपुर श्रद्धालुओं की मनोकामनाओं और प्रार्थनाओं को जगन्नाथ धाम तक पहुंचाएगी रथ उप मुख्यमंत्री  अरुण…

25 minutes ago
बस्तर की मातृशक्ति आज समाज में बदलाव की सशक्त वाहक- वन मंत्री केदार कश्यप

बस्तर की मातृशक्ति आज समाज में बदलाव की सशक्त वाहक- वन मंत्री केदार कश्यप

रायपुर  बस्तर संभाग मुख्यालय स्थित पंडित श्यामा प्रसाद मुखर्जी सभागार में गुरुवार को आयोजित 'दीदी…

40 minutes ago
प्रदेशव्यापी “लोक परिवहन बसों का विशेष चेकिंग एवं प्रवर्तन अभियान” हुआ सफल

प्रदेशव्यापी “लोक परिवहन बसों का विशेष चेकिंग एवं प्रवर्तन अभियान” हुआ सफल

भोपाल यात्रियों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए पुलिस परिवहन शोध संस्‍थान द्वारा परिवहन…

50 minutes ago