राजनांदगांव| तहसील साहू संघ राजनांदगांव एवं परिक्षेत्र साहू संघ मुड़पार के संयुक्त तत्वावधान में सुरगी अंचल के ग्राम कुम्हालोरी की होनहार युवती देविका साहू, पिता लक्ष्मण साहू के बीएसएफ में चयन उपरांत एक वर्ष की प्रशिक्षण अवधि पूर्ण कर गृह ग्राम आगमन पर शाल एवं श्रीफल भेंट कर भव्य सम्मान किया गया।
इस अवसर पर देविका साहू के भाई विजय साहू, जिनका पुलिस बल में चयन हुआ है, उनका भी समाज द्वारा अभिनंदन एवं स्वागत किया गया। कार्यक्रम में तहसील अध्यक्ष चन्द्रशेखर साहू, मंडल अध्यक्ष गोपाल साहू, उपाध्यक्ष हेमंत साहू, शिक्षकगण, सामाजिक बंधु तथा बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे।
