CG : रिटायर BSP कर्मी ने देहदान, नेत्रदान और त्वचादान की घोषणा की …

भिलाई। बीएसपी से सेवानिवृत्त राकेश कुमार चौकसे ने आज देहदान, नेत्रदान एवं त्वचादान का संकल्प पत्र भरकर अपनी वसीयत नवदृष्टि फाउंडेशन के सदस्यों को सौंपी। इस अवसर पर उनकी पत्नी पुष्पलता चौकसे ने उनके इस निर्णय सहमति प्रदान की एवं साक्षी बनीं।नवदृष्टि फाउंडेशन के सदस्यों ने चौकसे के इस सराहनीय निर्णय की प्रशंसा करते हुए उन्हें प्रशस्ति पत्र प्रदान किया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। राकेश कुमार चौकसे ने बताया कि उनकी कई वर्षों से यह इच्छा थी कि उनके निधन के बाद उनका शरीर समाज के कल्याण के लिए उपयोगी हो। नवदृष्टि फाउंडेशन के सहयोग से आज उनकी यह इच्छा पूर्ण हुई। उन्होंने कहा कि उनके देहदान से मेडिकल छात्रों को अध्ययन एवं शोध कार्य में सहायता मिलेगी, साथ ही उनके नेत्रदान से दो व्यक्तियों को नेत्रज्योति प्राप्त होगी तथा त्वचादान से सेक्टर-9 अस्पताल के मरीजों को लाभ मिल सकेगा।

सपन जैन ने कहा कि राकेश कुमार चौकसे बीएसपी से सेवानिवृत्त हैं, अतः उनके इस निर्णय का बीएसपी के कर्मियों पर सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। उनके इस कदम से समाज में एक सकारात्मक संदेश जाएगा और अधिक लोग देहदान,त्वचादान एवं नेत्रदान के लिए प्रेरित होंगे। नवदृष्टि फाउंडेशन के सदस्य उज्ज्वल पींचा ने बताया कि संस्था लगातार नेत्रदान, देहदान एवं रक्तदान के प्रति लोगों को जागरूक कर रही है, जिसके सकारात्मक परिणाम सामने आ रहे हैं।

kgnews

Recent Posts

मध्यप्रदेश राज्य कृषि विपणन बोर्ड ने 30 से अधिक संवर्गों में 1400 से अधिक अधिकारी-कर्मचारियों को दी पदोन्नति

मध्यप्रदेश राज्य कृषि विपणन बोर्ड ने 30 से अधिक संवर्गों में 1400 से अधिक अधिकारी-कर्मचारियों को दी पदोन्नति

भोपाल  मध्यप्रदेश राज्य कृषि उपज विपणन (मंडी) बोर्ड के अधिकारी एवं कर्मचारियों के लिए जुलाई…

2 hours ago
जनजातीय बालिकाओं के सर्वांगीण विकास का सशक्त माध्यम बनेगा शबरी वाचनालय – डेका

जनजातीय बालिकाओं के सर्वांगीण विकास का सशक्त माध्यम बनेगा शबरी वाचनालय – डेका

रायपुर जनजातीय बालिकाओं के सर्वांगीण विकास का सशक्त माध्यम बनेगा शबरी वाचनालय - डेका राज्यपाल …

2 hours ago
मध्यप्रदेश में उच्च शिक्षा गुणवत्ता संवर्धन की नई पहल, SAAC का शुभारंभ; 341 संस्थानों के IQAC समन्वयकों का प्रशिक्षण प्रारंभ

मध्यप्रदेश में उच्च शिक्षा गुणवत्ता संवर्धन की नई पहल, SAAC का शुभारंभ; 341 संस्थानों के IQAC समन्वयकों का प्रशिक्षण प्रारंभ

भोपाल उच्च शिक्षा, तकनीकी शिक्षा एवं आयुष मंत्री  इंदर सिंह परमार ने कहा कि गुणवत्तापूर्ण…

2 hours ago
मध्यप्रदेश पुलिस की बड़ी कार्रवाई

मध्यप्रदेश पुलिस की बड़ी कार्रवाई

भोपाल  मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा युवाओं एवं विद्यार्थियों के साथ रोजगार के नाम पर की जा…

2 hours ago
अंतर्राष्ट्रीय बाघ दिवस से 28 जुलाई तक वन विहार में बाघ सप्ताह का होगा आयोजन

अंतर्राष्ट्रीय बाघ दिवस से 28 जुलाई तक वन विहार में बाघ सप्ताह का होगा आयोजन

भोपाल  अंतर्राष्ट्रीय बाघ दिवस के उपलक्ष्य में वन विहार राष्ट्रीय उद्यान द्वारा आयोजित ‘बाघ सप्ताह’…

3 hours ago
भोपाल-इंदौर समेत 43 जिलों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट, अगले 5 दिन रेड और ऑरेंज चेतावनी जारी

भोपाल-इंदौर समेत 43 जिलों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट, अगले 5 दिन रेड और ऑरेंज चेतावनी जारी

भोपाल  सावन महीने के पहले प्रदेश में वर्षा की झड़ी लग गई। बीते दो दिन…

3 hours ago