छत्तीसगढ़

राजनांदगांव : बीजेपी नेता पर आरोप, पूर्व सरपंच को चाकू घोंपा

राजनांदगांव। डोंगरगांव के अमलीडीह में मुरुम के अवैध खनन की शिकायत पर पूर्व सरपंच पर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया गया है। हमले में पूर्व सरपंच का भाई भी घायल हुआ है। वारदात के बाद भाजपा पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ ने रोहित सोनकर व उसके साथियों के खिलाफ एसडीएम व पुलिस से लिखित शिकायत की है। घटना बुधवार रात 8 बजे की है। शिकायत के मुताबिक पूर्व सरपंच दिलीप साहू अपने घर पर थे। तभी वहां गाली गलौज करते हुए रोहित सोनकर अपने साथियों के साथ पहुंचे। जिन्होंने मुरुम खनन की शिकायत करने की बात कहते हुए उस पर चाकू और रॉड से जानलेवा हमला कर दिया। तभी दिलीप के भाई पवन साहू बीच बचाव के लिए पहुंचे। जिन पर भी रॉड से हमला किया गया है। हमले में गंभीर रुप से घायल दिलीप साहू को प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया है। डोंगरगांव पुलिस जांच कर रही है।

kgnews

Recent Posts

आईएफसी नर्सरी बनी किसानों की उम्मीद

आईएफसी नर्सरी बनी किसानों की उम्मीद

रायपुर गुणवत्तापूर्ण पौधों से बढ़ रही आय और आत्मनिर्भरता छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन “बिहान”…

31 minutes ago
चिंतन शिविर 3.0 से विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण को मिलेगी नई दिशा : मुख्यमंत्री

चिंतन शिविर 3.0 से विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण को मिलेगी नई दिशा : मुख्यमंत्री

रायपुर  विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण की दीर्घकालिक रणनीति, सुशासन को और अधिक प्रभावी बनाने तथा…

40 minutes ago
पदोन्नति की तैयारी तेज, डीपीसी के बाद जारी होंगे प्रमोशन आदेश

पदोन्नति की तैयारी तेज, डीपीसी के बाद जारी होंगे प्रमोशन आदेश

भोपाल  राज्य शासन से पदोन्नति प्रक्रिया शुरू करने के निर्देश मिलने के बाद निगम प्रशासन…

1 hour ago
MP Weather: मध्य प्रदेश में फिर बारिश का अलर्ट, 6 जिलों में ऑरेंज और भोपाल समेत 43 जिलों में येलो अलर्ट

MP Weather: मध्य प्रदेश में फिर बारिश का अलर्ट, 6 जिलों में ऑरेंज और भोपाल समेत 43 जिलों में येलो अलर्ट

भोपाल  प्रदेश में मानसून की जोरदार वर्षा हो रही है। रविवार को राजधानी भोपाल सहित…

1 hour ago
राज्य में 30 जून की स्थिति में 13.16 लाख मीट्रिक टन से अधिक खाद का भण्डारण

राज्य में 30 जून की स्थिति में 13.16 लाख मीट्रिक टन से अधिक खाद का भण्डारण

रायपुर मुख्यमंत्री की विशेष पहल पर प्रदेश में पर्याप्त रासायनिक खाद उपलब्ध मुख्यमंत्री  विष्णु देव…

1 hour ago
लोककला की अमर स्वर-सरिता को राजकीय सम्मान: पद्म विभूषण तीजन बाई को अश्रुपूरित विदाई

लोककला की अमर स्वर-सरिता को राजकीय सम्मान: पद्म विभूषण तीजन बाई को अश्रुपूरित विदाई

रायपुर छत्तीसगढ़ की लोकसंस्कृति को विश्व पटल पर विशिष्ट पहचान दिलाने वाली विश्वविख्यात पंडवानी गायिका…

2 hours ago