डोंगरगढ़ | नगर में एक बार फिर अवैध शराब कारोबार सक्रिय होता नजर आ रहा है। जानकारी के अनुसार बेलगांव स्थित सरकारी शराब दुकान से दोपहर के समय भीड़ कम होने का फायदा उठाकर नगर के दर्जनों कोचियों को बेखौफ तरीके से शराब दी जा रही है। इसके चलते नगर के विभिन्न इलाकों में अवैध रूप से शराब मयखानों के फिर से खुलने की आहट तेज हो गई है।
बताया जा रहा है कि पिछले कुछ महीनों से जब से जिले में नए पुलिस अधीक्षक की पदस्थापना हुई थी धर्मनगरी डोंगरगढ़ में अवैध शराब के अधिकांश अड्डे बंद हो गए थे। लेकिन त्योहारों के समय एक बार फिर शराब तस्करों की गैंग सक्रिय हैं। सूत्रों के अनुसार ये तस्कर सरकारी दुकानों से बड़ी मात्रा में शराब खरीदकर नगर के अलग-अलग स्थानों पर सप्लाई करते हैं।
इसके बाद स्थानीय कोचियों के माध्यम से शराब को सरकारी कीमत से 30 से 40 रुपए अधिक लेकर बेचा जाता है। इससे शासन को भी राजस्व का नुकसान होने की आशंका है। पूरे मामले में पुलिस विभाग और आबकारी विभाग की भूमिका पर भी सवाल उठने लगे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि समय रहते इस पर कार्रवाई नहीं की गई तो नगर में फिर से अवैध शराब मयखानों का जाल फैल सकता है।
लगातार कार्रवाई जारी है टीआई संतोष जायसवाल ने कहा कि क्षेत्र में अवैध रूप से शराब परिवहन करने वालों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है, गश्त भी जारी है।
देश में पहली बार एक साथ 12 उद्यानिकी फसलों को मिला जी आई टैग वर्ष…
सिवनी मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 1 जुलाई यानी आज सिवनी के पॉलीटेक्निक कॉलेज ग्राउंड में…
उज्जैन सिंहस्थ-2028 के लिए उज्जैन के प्रमुख मंदिरों के कायाकल्प की व्यापक तैयारी शुरू हो…
रामपुर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आस्था व विरासत के अपमान पर विपक्ष पर कड़ा प्रहार…
भोपाल राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने कहा है कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति भारतीय संस्कृति, ज्ञान परंपरा…
रायपुर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 28 फरवरी 2026 को प्रारंभ किए गए राष्ट्रव्यापी निःशुल्क एचपीवी…