छत्तीसगढ़

राजनांदगांव : बोर्ड की तर्ज पर एक साथ एक ही समय में छमाही परीक्षा जारी

परीक्षा खत्म होते ही शिक्षकों को करना होगा मूल्यांकन कार्य राजनांदगांव जिले के सभी हाई और हायर सेकेंडरी सरकारी स्कूलो में बोर्ड परीक्षा की तर्ज पर एक साथ एक टाइमिंग में बोर्ड परीक्षा आयोजित की जा रही है। यह परीक्षा खत्म होते ही शिक्षकों को मूल्यांकन करना होगा। नतीजों की एक कॉपी शिक्षा विभाग को भेजनी होगी वहीं पालकों को भी नतीजों से अवगत कराना अनिवार्य किया गया है। नतीजों को ध्यान में रख वार्षिक एवं बोर्ड परीक्षा की तैयारी कराई जाएगी। बच्चे किस विषय में कमजोर दिख रहे हैं, उन विषय विशेषज्ञों को भी मेहनत करनी होगी। छमाही परीक्षा 8 दिसंबर से शुरू हो चुकी है जो 16 दिसंबर तक चलेगी। इसके लिए समय-सारिणी और प्रश्न पत्र जारी किया जा चुका है। उच्च शिक्षा विभाग से बीईओ को सीधे प्रश्न पत्र भेजे गए थे, वहां से स्कूलों में प्राचार्यों को प्रश्न पत्र का वितरण किया गया। प्रश्न पत्र उच्च शिक्षा विभाग रायपुर से ही जारी किया गया है। ताकि पूरे प्रदेशभर में छमाही परीक्षा में एकरूपता हो। शिक्षा विभाग से मिली जानकारी अनुसार अर्धवार्षिक परीक्षा के नतीजों के आधार पर बच्चों के शिक्षा स्तर की समीक्षा की जाएगी। इसके बाद बोर्ड के परीक्षार्थियों की तैयारी के लिए शिक्षा विभाग विशेष प्लान करेगा। खासकर विशेष विषयों में कमजोर बच्चों की तैयारी कराने स्कूल के दिनों में ही एक्स्ट्रा क्लास लगाने की तैयारी है। शिक्षा विभाग से परीक्षा प्रभारी अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया कि विभाग द्वारा जारी आदेशानुसार अपरिहार्य कारणों से 13 दिसंबर को होने वाली परीक्षा की तिथि में बदलाव कर उसे 19 दिसंबर को लेने का नया आदेश जारी हुआ है।

kgnews

Recent Posts

CG : सुरक्षा गार्ड पर हमला, विशाल मेगा मार्ट के पार्किंग साइड में वारदात …

CG : सुरक्षा गार्ड पर हमला, विशाल मेगा मार्ट के पार्किंग साइड में वारदात …

जगदलपुर। शहर के धरमपुरा स्थित विशाल मेगा मार्ट में कार पार्किंग को लेकर हुए विवाद…

36 minutes ago
CG : पक्षियों पर आसमानी बिजली गिरी, 6 की मौत …

CG : पक्षियों पर आसमानी बिजली गिरी, 6 की मौत …

कोरबा। जिले के रामपुर गांव के ईमली पेड़ पर आशियाना बनाए 6 साइबेरियन पक्षियों की…

42 minutes ago
CG : शराबियों का सेफ अड्डा बना स्कूल, टूटे कांच से बच्चा घायल …

CG : शराबियों का सेफ अड्डा बना स्कूल, टूटे कांच से बच्चा घायल …

धमतरी। कोलियारी स्थित शासकीय प्राथमिक और माध्यमिक स्कूल असामाजिक तत्वों का अड्डा बन चुका है।…

47 minutes ago
CG : माता कौशल्या धाम चंद्रखुरी मंदिर में रीलबाज युवक की हरकत, श्रद्धालुओं ने जताई सुरक्षा की चिंता …

CG : माता कौशल्या धाम चंद्रखुरी मंदिर में रीलबाज युवक की हरकत, श्रद्धालुओं ने जताई सुरक्षा की चिंता …

रायपुर। राजधानी के मंदिर हसौद थाना क्षेत्र स्थित चंद्रखुरी के माता कौशल्या धाम मंदिर परिसर…

1 hour ago
महाविद्यालयों में नए शैक्षणिक सत्र की हुई शुरुआत, आईईएचई भोपाल में नवप्रवेशित विद्यार्थियों का तिलक लगाकर किया गया आत्मीय स्वागत

महाविद्यालयों में नए शैक्षणिक सत्र की हुई शुरुआत, आईईएचई भोपाल में नवप्रवेशित विद्यार्थियों का तिलक लगाकर किया गया आत्मीय स्वागत

महाविद्यालयों में नए शैक्षणिक सत्र की हुई शुरुआत, आईईएचई भोपाल में नवप्रवेशित विद्यार्थियों का तिलक…

1 hour ago
जनसेवा, लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति समर्पित कर्मयोगी थे दादा ईश्वरदास रोहाणी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

जनसेवा, लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति समर्पित कर्मयोगी थे दादा ईश्वरदास रोहाणी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

जनसेवा, लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति समर्पित कर्मयोगी थे दादा ईश्वरदास रोहाणी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव…

2 hours ago