राजनांदगांव । दिनांक 13.12.2024 को आम्बेडकर सेवा समिति के अध्यक्ष प्रतीक मेश्राम एवं संघमित्रा महिला मंडल की अध्यक्षा प्रतिमा वासनिक एवं कार्यकारिणी सदस्यो द्वारा भगवान गौतम बुद्ध प्रवेश द्वार पुराने स्टेट बैंक के पास निर्माण कराये जाने के संबंध मे माननीया हेमा सुदेश देशमुख महापौर नगर पालिक निगम राजनांदगांव के निवास में सूर्यकांत जैन के सहयोग से ज्ञापन सौंपा गया। माननीया महापौर द्वारा भगवान गौतम बुद्ध प्रवेश द्वार का यथाशीघ्र निर्माण कराये जाने हेतु आश्वस्त किया गया।
विदित हो कि हमारे बौद्ध समाज के आम्बेडकर सांस्कृतिक भवन मे अष्टधातु से निर्मित भगवान गौतम बुद्ध की एकमात्र प्रतिमा होने के कारण विहार के नाम से भी चर्चित है, बौद्ध समाज के किसी महिला या पुरूष का निधन हो जाने के बाद मृतक/मृतिका के पार्थिव देह को आम्बेडकर सांस्कृतिक भवन (विहार) मे लाकर पार्थिव देह को बुद्ध वंदना के पश्चात् पुराने स्टेट बैंक एवं इंदिरा सरोवर होते हुए लखोली स्थित मुक्तिधाम की ओर प्रस्थान करते है, उक्त प्रवेश द्वार से पार्थिव देह मृतक/मृतिका को मोक्ष की प्राप्ति होगी एैसी हमारे बौद्ध समाज की धारणा है।
माननीया महापौर जी को ज्ञापन सौंपने के दरम्यिान आम्बेडकर सेवा समिति एवं संघमित्रा महिला मंडल, कोषाध्यक्ष जयप्रकाश गोसाई, सचिव सतीश सोनपिपरे, सह सचिव नवीन हुमने एवं कार्यकारिणी सदस्यगण संदीप ठावरे, राहुल सोनपिपरे, नंदा सहारे, देवाशीष चिमनकर, मंगल सिंह एवं आम्बेडकर सेवा समिति के पूर्व अध्यक्ष जितेश सिमनकर तथा वार्ड के प्रबुद्ध नागरिकगण उपस्थित रहें।

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *