राजनांदगांव : भर्रेगांव तक इस साल नहीं होगा बाढ़ नियंत्रण कार्य…
राजनांदगांव , शिवनाथ नदी के किनारे बसे गांवों में हर साल बाढ़ के हालात निर्मित हो रहे हैं। पिछले वर्ष भी इस स्थिति का सामना लोगों को करना पड़ा था। इसी के मद्देनजर बांकल से भर्रेगांव तक नदी के दोनों ओर बाढ़ नियंत्रण (बैंक प्रोटक्शन) कार्य का प्रपोजल तैयार किया गया था। 205 करोड़ की लागत से इसका निर्माण होना है। इससे बांकल, पनेका, फरहद, हरदी, भंवरमरा, राजनांदगांव, मोहड़, धामनसरा, जंगलेसर और भर्रेगांव को राहत मिलेगी। बाढ़ नियंत्रण के काम में इस कदर देरी हो रही है कि इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि पिछले आठ माह से इसकी फाइल मंत्रालय में अटकी हुई है।
प्रोजेक्ट को हरी झंडी देने के लिए बाकायदा शिवनाथ क्षेत्रीय तट समिति के पदाधिकारियों ने भी विधानसभा अध्यक्ष से गुहार लगाई थी। अब तक इस पर कोई ठोस कार्यवाही नहीं हुई। वर्तमान में यह मामला सिर्फ कागजों में दौड़ रहा है। बारिश कुछ दिनों में आ जाएगी। इस प्रोजेक्ट का काम इस सीजन में शुरू नहीं हो पाएगा।
सस्पेंशन ब्रिज का निर्माण भी अधर में अटक गया वहीं दूसरी ओर शिवनाथ नदी पर मोहारा मेला स्थल पर ऑक्सीजोन तक सस्पेंशन ब्रिज और गार्डन का निर्माण किया जाना है। इसके लिए करीब 49 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे। एक तरह से पर्यटन स्थल की तरह डवलप किया जाना है। जल संसाधन के ईई नीलेश रामटेके ने बताया कि प्रपोजल मंत्रालय में है। विभाग को इसके लिए स्वीकृति का इंतजार है।
राज्यपाल रमेन डेका से मुख्य सचिव ने सौजन्य भेंट की रायपुर राज्यपाल रमेन डेका से…
जांजगीर-चांपा. खरीफ वर्ष 2026 में कृषकों के प्रक्षेत्र पर उत्पादन कार्यक्रम के तहत फसल पंजीयन…
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में किसानों को समय पर खाद उपलब्ध कराने के…
रायपुर। भारत तेजी से डिजिटल प्रशासन की ओर बढ़ रहा है और इसी दिशा में…
राजनांदगांव , नए शिक्षा सत्र का 16 जून से शुभारंभ होने के साथ एक बार…
राजनांदगांव | सोमनी थाना क्षेत्र के ग्राम टेड़ेसरा में नाबालिग युवती की लाश फंदे पर…