राजनांदगांव : भाजपा नेता की घर में घुसकर गोली मारकर हत्या, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने बताया टारगेट किलिंग

राजनांदगांव जिले से अलग होकर बने नवगठित जिला मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी में अज्ञात व्यक्तियों द्वारा घर में घुसकर भाजपा नेता की गोली मारकर हत्या कर दी गई। भाजपा नेता की हत्या के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। घटना को नक्सली एंगल से भी जोड़कर देखा जा रहा है। फिलहाल अज्ञात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर पूरे मामले की जांच औंधी थाना पुलिस द्वारा की जा रही है।

जानकारी के अनुसार, औंधी थाना क्षेत्र के सरखेड़ा में शुक्रवार देर शाम कुछ अज्ञात व्यक्तियों ने सरखेड़ा निवासी भाजपा नेता बिरजू तारम के घर में घुसकर गोली मारकर हत्या कर दी। घटना के बाद से क्षेत्र में दहशत का माहौल है। घटना को नक्सली एंगल से भी देखा जा रहा है। विधानसभा चुनाव 2023 आदर्श आचार संहिता लगी हुई है। वहीं, घटना को किसने अंजाम दिया यह जांच का विषय है। पूरे मामले में पुलिस द्वारा एफआईआर दर्ज कर अज्ञात आरोपियों की तलाश पुलिस द्वारा शुरू कर दी गई है। जांच के बाद ही पूरे मामले का खुलासा हो पाएगा। 

भाजपा नेता की  निर्ममता से हत्या पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने कहा कि ये टारगेट किलिंग है । कार्यकर्ताओं शहादत व्यर्थ नहीं जाने देंगे। उन्होंने कहा कि कि गुंडाराज को संरक्षण दे रही सरकार को उखाड़ फेकेंगे। शांति और कानून का राज कायम करेंगे।

रमन सिंह ने कहा- हम डरने वाले नहीं
छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह ने कहा है कि मोहला-मानपुर के आदिवासी भाजपा नेता बिरझू तारम की हत्या कर एक बार फिर भाजपा कार्यकर्ताओं को डराने की कोशिश की जा रही है। मैं शोक-संतप्त परिजनों के प्रति संवेदनाएँ व्यक्त करते हुए यह वादा करता हूँ कि इस कुशासन के विरुद्ध हम डरने या रुकने वाले नहीं है। इस अत्याचारी सरकार से लहू के एक-एक कतरे का पूरा हिसाब किया जाएगा।

kgnews

Recent Posts

CG : सुरक्षा गार्ड पर हमला, विशाल मेगा मार्ट के पार्किंग साइड में वारदात …

CG : सुरक्षा गार्ड पर हमला, विशाल मेगा मार्ट के पार्किंग साइड में वारदात …

जगदलपुर। शहर के धरमपुरा स्थित विशाल मेगा मार्ट में कार पार्किंग को लेकर हुए विवाद…

1 hour ago
CG : पक्षियों पर आसमानी बिजली गिरी, 6 की मौत …

CG : पक्षियों पर आसमानी बिजली गिरी, 6 की मौत …

कोरबा। जिले के रामपुर गांव के ईमली पेड़ पर आशियाना बनाए 6 साइबेरियन पक्षियों की…

1 hour ago
CG : शराबियों का सेफ अड्डा बना स्कूल, टूटे कांच से बच्चा घायल …

CG : शराबियों का सेफ अड्डा बना स्कूल, टूटे कांच से बच्चा घायल …

धमतरी। कोलियारी स्थित शासकीय प्राथमिक और माध्यमिक स्कूल असामाजिक तत्वों का अड्डा बन चुका है।…

1 hour ago
CG : माता कौशल्या धाम चंद्रखुरी मंदिर में रीलबाज युवक की हरकत, श्रद्धालुओं ने जताई सुरक्षा की चिंता …

CG : माता कौशल्या धाम चंद्रखुरी मंदिर में रीलबाज युवक की हरकत, श्रद्धालुओं ने जताई सुरक्षा की चिंता …

रायपुर। राजधानी के मंदिर हसौद थाना क्षेत्र स्थित चंद्रखुरी के माता कौशल्या धाम मंदिर परिसर…

2 hours ago
महाविद्यालयों में नए शैक्षणिक सत्र की हुई शुरुआत, आईईएचई भोपाल में नवप्रवेशित विद्यार्थियों का तिलक लगाकर किया गया आत्मीय स्वागत

महाविद्यालयों में नए शैक्षणिक सत्र की हुई शुरुआत, आईईएचई भोपाल में नवप्रवेशित विद्यार्थियों का तिलक लगाकर किया गया आत्मीय स्वागत

महाविद्यालयों में नए शैक्षणिक सत्र की हुई शुरुआत, आईईएचई भोपाल में नवप्रवेशित विद्यार्थियों का तिलक…

2 hours ago
जनसेवा, लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति समर्पित कर्मयोगी थे दादा ईश्वरदास रोहाणी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

जनसेवा, लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति समर्पित कर्मयोगी थे दादा ईश्वरदास रोहाणी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

जनसेवा, लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति समर्पित कर्मयोगी थे दादा ईश्वरदास रोहाणी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव…

2 hours ago