राजनांदगांव I भारतीय जनता पार्टी के द्वारा निर्धारित सभी मंडलों की बैठकों का दौर  संपन्न हुआ इसी कड़ी मे भारतीय जनता पार्टी दक्षिण मंडल की बैठक कार्यालय में रखी की गई थी मंडल की बैठक में भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष रमेश पटेल, सदस्यता संयोजक सावन वर्मा, बैठक के लिए विशेष रूप से मार्गदर्शन हेतु प्रदेश किसान मोर्चा के उपाध्यक्ष कोमल सिंह राजपूत, मंडल प्रभारी रवि सिन्हा ,मंडल अध्यक्ष तरुण लहरवानी एवं मंडल के सभी पदाधिकारी गण उपस्थित रहे इस अवसर पर पार्षद विजय राय के द्वारा एवं अन्य बूथ संयोजको के द्वारा सदस्यता बुक जमा करवाई गई , विशेष रूप से ज्यादा से ज्यादा सदस्य बनाने वाले सदस्यों का सम्मान किया गया तथा निर्देशित किया गया की अधिक से अधिक संख्या मे प्रत्येक घरों मे व्यक्तिगत सम्पर्क के माध्यम से सदस्य बनाए और पार्टी की विचारधारा से जोड़े जिसमें विश्व के सबसे बड़े सबसे पुराने लोकतंत्र की पावन भूमि पर सबसे बड़े  राजनीतिक दल का सदस्य होने का गौरव प्राप्त होता है I

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *