– प्रारंभिक निर्देशों के लिए 28 मई को सुबह 7 बजे सेना भर्ती कार्यालय रायपुर में उपस्थित होने के निर्देश
राजनांदगांव । सेना भर्ती कार्यालय रायपुर से प्राप्त जानकारी अनुसार भारतीय थल सेना में अग्निवीर भर्ती वर्ष 2025-26 हेतु विभिन्न पदों पर चयन परिणाम की घोषित किया गया है। जिसमें छत्तीसगढ़ के 1163 युवाओं का भारतीय थल सेना में अग्निवीर के लिए चयन हुआ है। जिसका अवलोकन भारतीय थल सेना की वेबसाईट www.joinindianarmy.nic.in एवं सेना भर्ती कार्यालय नवा रायपुर के सूचना पटल कर किया जा सकता है।
भारतीय थल सेना में अग्निवीर हेतु चयनित अभ्यर्थियों को 28 मई 2026 को सुबह 7 बजे शहीद वीर नारायण सिंह अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम के पास नवा रायपुर स्थित सेना भर्ती कार्यालय रायपुर में प्रारंभिक निर्देशों के लिए उपस्थित होने कहा गया है। राजनांदगांव एवं मोहला-मानपुर-अम्बागढ़ चौकी जिले के अग्निवीर हेतु चयनित अभ्यर्थी अपने चयन से संबंधित सभी आवश्यक जानकारी जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र राजनांदगांव को प्रदान करें तथा प्रारंभिक निर्देशों के लिए सेना भर्ती कार्यालय रायपुर निर्धारित तिथि, समय एवं स्थान पर उपस्थित होना सुनिश्चित करें। इस संबंध में अन्य जानकारी के लिए सेना भर्ती कार्यालय रायपुर के दूरभाष क्रमांक 0771-2965212, 0771-2965214 पर संपर्क कर सकते हैं।
भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि भारतीय योग परम्परा को सांस्कृतिक मूल्यों…
- पुराने हास्पिटल के बीएमओ कार्यालय का अछोली स्थित नए कार्यालय में शिफ्ट करने के…
भोपाल जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत जल संरक्षण, भारतीय संस्कृति, पंचमहाभूतों तथा सतत् विकास…
राजनांदगांव । जिला चिकित्सालय राजनांदगांव परिसर में आबंटित दुकानों का वर्षों से लंबित किराया जमा…
राजनांदगांव। कलेक्टर जितेन्द्र यादव ने दैवीय विपत्तियों के संबंध में राहत मद अंतर्गत आपदा प्रभावितों…
राजनांदगांव । जिले के सभी शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था में सत्र अगस्त 2026 से प्रारंभ…