राजनांदगांव भारत सरकार द्वारा संचालित विकसित भारत संकल्प यात्रा के अंतर्गत प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का सीधा संवाद (वेबकास्टिंग) नौ दिसंबर कृषि विज्ञान केन्द्र सुरगी राजनांदगांव में सीधा प्रसारण कार्यक्रम आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सांसद संतोष पांडे थे। विशिष्ट अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष गीता साहू थीं। अध्यक्षता कलेक्टर डोमन सिंह ने की। कार्यक्रम के तहत प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी दिल्ली से विभिन्न सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों से बातचीत की एवं कई राज्यों के लाभार्थी से वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़ें और उनके अनुभवों को साझा किया। कार्यक्रम के अंत में सुसज्जित विकसित भारत संकल्प यात्रा वेन को सांसद संतोष पांडे ने हरी झंडी दिखाकर राजनांदगांव जिले में प्रारंभ किया। इस अवसर पर कृषि विज्ञान केन्द्र राजनांदगांव के वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं प्रमुख डॉ. गुंजन झा, वैज्ञानिक अंजली घृतलहरे, डॉ. अतुल डांगे, मनीष कुमार सिंह, डॉ. योगेन्द्र श्रीवास, जितेन्द्र मेश्राम, मंजुलता मेरावी एवं अन्य समस्त विभागों के अधिकारी-कर्मचारी, किसान व महिला समूह के पदाधिकारी शामिल हुए। उपरवाह. विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम में शामिल हुए लोग।

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *