– स्काउट गाइड रोवर रेंजर को किया गया राज्य पुरस्कार प्रमाण पत्र का वितरण
राजनांदगांव । भारत स्काउट्स एवं गाइड्स छत्तीसगढ़ द्वारा एक पेड़ माँ के नाम अभियान अंतर्गत महंत बलरामदास स्टेट स्कूल परिसर राजनांदगांव में पौधरोपण एवं राज्य पुरस्कार प्रमाण पत्र वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में महापौर मधुसूदन यादव, अध्यक्ष छत्तीसगढ़ राज्य पर्यटन मंडल नीलू शर्मा सहित अन्य जनप्रतिनिधयों द्वारा एक पेड़ माँ के नाम अभियान के तहत पौधरोपण किया गया। कार्यक्रम में वर्ष 2023 में 83 एवं वर्ष 2024 में 33 कुल 116 सफल स्काउट गाइड रोवर रेंजर को राज्य पुरस्कार प्रमाण पत्र प्रदान किया गया।

कार्यक्रम में पौधरोपण के महत्व के बारे में जानकारी दी गई तथा राष्ट्रीय, राज्य एवं जिला स्तर की गतिविधियों में सहभागी बनने के लिए स्काउट गाइड रोवर रेंजर को प्रशंसा करते हुए राज्य पुरस्कार के लिए बधाई दी। इस अवसर पर खूबचंद पारख, कोमल सिंह राजपूत, संतोष अग्रवाल, उपाध्यक्ष भारत स्काउट गाइड छत्तीसगढ़ राजेन्द्र गोलछा, अशोक चौधरी, सौरभ कोठारी, शिव वर्मा, किशुन यदु, जिला अध्यक्ष भारत स्काउट गाइड उमेश हथेल, जिला मुख्य आयुक्त महेश खंडेलवाल, जिला शिक्षा अधिकारी एवं पदेन जिला आयुक्त प्रवास कुमार बघेल सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी व स्काउट्स एवं गाइड्स रोवर रेंजर्स उपस्थित थे।
रायपुर छत्तीसगढ़ राज्य नीति आयोग के उपाध्यक्ष गणेश शंकर मिश्रा ने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव…
रायपुर छत्तीसगढ़ शासन, स्कूल शिक्षा विभाग ने प्रशासनिक कसावट और शैक्षणिक व्यवस्थाओं को अधिक प्रभावी…
भोपाल सीधी जिले के थाना चुरहट क्षेत्र में डायल-112 जवानों की तत्परता एवं संवेदनशील कार्यवाही…
इंदौर महिला एवं बाल विकास विभाग के संयुक्त संचालक लक्ष्मी नारायण कंडवाल पर लोकायुक्त पुलिस…
प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना में 5.39 करोड़ हितग्राहियों को नि:शुल्क खाद्यान्न आवंटित प्रधानमंत्री गरीब…
कटनी शहर के रंगनाथ नगर थाना क्षेत्र के डन कालोनी मोड़ बरगवां में बुधवार की…