छत्तीसगढ़

राजनांदगांव : भीषण गर्मी के बीच हल्की बारिश, उमस से उबला शहर…

राजनांदगांव , जिले में भीषण गर्मी के बीच हुई बारिश के बाद उमस बढ़ गई है। भीषण उमस से शहर उबल रहा हैं। वहीं लोड बढ़ने की वजह से बार-बार बिजली भी बंद हो रही हैं। इससे लोगों को दोहरी मार झेलनी पड़ रही हैं। पूरा दिन बेचैनी और भीषण गर्मी के बीच बीत रहा है।

बुधवार को दिन का तापमान 43 डिग्री दर्ज किया गया। दोपहर बाद आसमान में बादल छाए। कई हिस्से में बारिश दर्ज हुई। इसके बाद मौसम फिर सामान्य हो गया। लेकिन बारिश के बाद भीषण उमस की स्थिति बन गई। इस मौसम ने लोगों को बेचैन कर दिया। मौसम विभाग ने तापमान में बढ़ोतरी का क्रम लगातार जारी रहने की संभावना जताई है।

ऐसे में अगले तीन से चार दिन गर्मी अपने चरम पर रह सकती है। इस बीच अंधड़ की स्थिति भी रहेगी। जिससे उमस बढ़ने की संभावना हैं। मौसम विभाग ने बताया कि एक ऊपरी हवा का चक्रीय चक्रवाती परिसंचरण और एक द्रोणिका का सिस्टम सक्रिय है। इससे बारिश की स्थिति बन रही है। मौसम विज्ञानी एचपी चंद्रा ने बताया कि प्रदेश में पश्चिम से गर्म हवा आ रही है। इसके चलते तापमान में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। अगले तीन से चार दिनों में तापमान और बढ़ोतरी की प्रबल संभावना हैं। ​कई हिस्सों में ग्रीष्म लहर चलने की भी स्थिति बन रही है। इससे गर्मी और बढ़ने वाली है।

kgnews

Recent Posts

मादक पदार्थों एवं अवैध नशे के कारोबार के विरुद्ध मध्यप्रदेश पुलिस की सख्त कार्रवाई

मादक पदार्थों एवं अवैध नशे के कारोबार के विरुद्ध मध्यप्रदेश पुलिस की सख्त कार्रवाई

भोपाल मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा मादक पदार्थों एवं अवैध नशे के कारोबार के विरुद्ध लगातार प्रभावी…

1 hour ago
दुग्ध समृद्धि संपर्क अभियान” का तीसरा चरण 13 जुलाई से

दुग्ध समृद्धि संपर्क अभियान” का तीसरा चरण 13 जुलाई से

भोपाल प्रदेश में दुग्ध उत्पादन को बढ़ावा देने के साथ ही पशुपालकों को आर्थिक रूप…

1 hour ago
“सेफ क्लिक 2.0” बना जनभागीदारी का प्रदेशव्यापी अभियान, स्कूलों से रेलवे स्टेशनों और गांवों से सोशल मीडिया तक पहुंचा साइबर सुरक्षा का संदेश

“सेफ क्लिक 2.0” बना जनभागीदारी का प्रदेशव्यापी अभियान, स्कूलों से रेलवे स्टेशनों और गांवों से सोशल मीडिया तक पहुंचा साइबर सुरक्षा का संदेश

भोपाल मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा संचालित राज्यव्यापी साइबर सुरक्षा जन-जागरूकता अभियान"सेफ क्लिक 2.0"के अंतर्गत प्रदेश की…

1 hour ago
हासमुंद में उफनते नाले में फंसे 14 मजदूरों का सेना ने किया सफल रेस्क्यू

हासमुंद में उफनते नाले में फंसे 14 मजदूरों का सेना ने किया सफल रेस्क्यू

महासमुंद जिले में देर रात से जारी मूसलाधार बारिश का असर अब जनजीवन पर दिखाई…

2 hours ago
आईएफसी नर्सरी बनी किसानों की उम्मीद

आईएफसी नर्सरी बनी किसानों की उम्मीद

रायपुर गुणवत्तापूर्ण पौधों से बढ़ रही आय और आत्मनिर्भरता छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन “बिहान”…

2 hours ago
चिंतन शिविर 3.0 से विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण को मिलेगी नई दिशा : मुख्यमंत्री

चिंतन शिविर 3.0 से विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण को मिलेगी नई दिशा : मुख्यमंत्री

रायपुर  विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण की दीर्घकालिक रणनीति, सुशासन को और अधिक प्रभावी बनाने तथा…

2 hours ago