राजनांदगांव l
छत्तीसगढ़ में जारी भीषण गर्मी और लू के बीच केंद्रीय विद्यालय संगठन द्वारा आयोजित रीजनल स्पोर्ट्स मीट का विरोध शुरू हो गया है। शहर कांग्रेस कमेटी के महामंत्री व खेलकूद प्रकोष्ठ के अध्यक्ष मनीष सिंह गौतम ने इसे बच्चों की जान जोखिम में डालने वाला बताते हुए स्पर्धा स्थगित करने की मांग की है।
मनीष सिंह गौतम ने कहा कि जहां प्रदेश रेड अलर्ट पर है। शासन ने स्कूलों में अवकाश घोषित किया है। वहीं केंद्रीय विद्यालय के डिप्टी कमिश्नर के निर्णय के कारण मासूमों को बिना रिजर्वेशन के लंबी यात्रा और तपती दुपहरी में खेलने पर मजबूर किया जा रहा है। उन्होंने इसे संवेदनहीनता बताते हुए प्रशासन से प्रतियोगिता पर रोक लगाने की मांग की है। महामंत्री गौतम ने रीजनल स्पोर्ट्स मीट को तत्काल प्रभाव से रद्द स्थगित किया जाए। मामले की शिकायत उन्होंने राज्यपाल व मुख्यमंत्री से की है।
नियद नेल्लानार मॉडल का राज्यव्यापी विस्तार: 23 जिलों में 31 जनकल्याणकारी योजनाओं का होगा संतृप्तिकरण’…
स्वच्छता एवं ठोस अपशिष्ट प्रबंधन को और प्रभावी बनाने दिए निर्देश कोण्डागांव : स्वच्छ भारत…
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से महाराष्ट्र के विधायक प्रतिनिधिमंडल ने की सौजन्य मुलाकात छत्तीसगढ़ की धान खरीदी…
मुख्यमंत्री ने दी बधाई, योग के प्रचार-प्रसार एवं जनजागरूकता के कार्यों के लिए शुभकामनाएं रायपुर…
राज्यपाल डेका से सुप्रीम कोर्ट में छत्तीसगढ़ की स्टैंडिंग काउंसिल सुजैन ने की सौजन्य भेंट…
मुख्यमंत्री से छत्तीसगढ़ योग आयोग के नवनियुक्त अध्यक्ष संजय अग्रवाल ने की सौजन्य मुलाकात मुख्यमंत्री…