युवा नेता निखिल द्विवेदी द्वारा गांव गांव में दीवार लेखन कर किया जा रहा भूपेश बघेल सरकार की योजनाओं का प्रचार
राजनांदगांव। सदस्य छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल व युवा नेता निखिल द्विवेदी के द्वारा गांव गांव में भूपेश बघेल सरकार की योजनाओं का दीवार लेखन के माध्यम से प्रचार प्रसार किया जा रहा है।
इस संबंध में निखिल द्विवेदी ने बताया कि माननीय भूपेश बघेल जी जब से छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री बने हैं तब से लगातार ऐसी अनगिनत योजनाएं लांच की गई है जिसका सीधा लाभ छत्तीसगढ़ वासियों को मिल रहा है। भूपेश बघेल की सरकार की योजनाओं से समाज में मौजूद सबसे कमजोर वर्ग के लोगों के जीवन में जबरदस्त बदलाव आएं हैं।
श्री द्विवेदी ने आगे कहा कि मुख्यमंत्री की अगुवाई वाली राज्य सरकार की योजनाएं गांव, गरीब व किसान पर केंद्रित है तथा इन योजनाओं ने ग्रामीण छत्तीसगढ़ की तस्वीर और गरीबों एवं किसानों की तकदीर बदलने का कार्य किया है।
युवा नेता निखिल द्विवेदी ने योजनाओं के विषय में बताया कि राज्य सरकार द्वारा सभी बच्चों के
सपने हुए साकार आत्मानंद स्कुलो से हर वर्ग का उद्वार ,एक एक दाना धान लेबो 28 सौ रुपया क्विंटल दाम देबो,किसानो की सरकार, भूपेश सरकार, मुफ्त ईलाज,जांच और दवाई,कर्जा माफ बिजली बिल हाफ,धान खरीदी 15 क्विंटल से बढ़ाकर 20 क्विंटल प्रति एकड़,भूमिहीन मजदूरों को प्रतिवर्ष 7000 रुपए, गौ पालक और गौ वंश के दिन फिरे जब 2 रुपए गोबर ,4 रुपए मे गौ मूत्र बीके की सहित अनेक योजनाएँ उपलब्धिया राज्य सरकार की देन है ।
