CG : सरगुजा में राज्यव्यापी महापरीक्षा अभियान का आयोजन …

अम्बिकापुर : कलेक्टर अजीत वसंत के मार्गदर्शन एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सरगुजा विनय कुमार अग्रवाल के नेतृत्व में राज्य साक्षरता मिशन प्राधिकरण रायपुर के निर्देशानुसार उल्लास नवभारत साक्षरता कार्यक्रम अंतर्गत 22 मार्च 2026, रविवार को प्रातः 10ः00 बजे से शाम 05ः00 बजे तक राज्यव्यापी महापरीक्षा अभियान का सफल आयोजन किया गया। जिला साक्षरता मिशन प्राधिकरण द्वारा आयोजित इस महापरीक्षा में नवसाक्षरों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। पूर्व निर्धारित 11,327 परीक्षार्थियों के लक्ष्य के विरुद्ध शाम 4ः00 बजे तक 12,258 शिक्षार्थियों की सहभागिता दर्ज की गई, जो अभियान की व्यापक सफलता को दर्शाता है। परीक्षा के सुव्यवस्थित संचालन हेतु जिला, ब्लॉक एवं ग्राम पंचायत स्तर पर व्यापक मॉनिटरिंग की गई।

महापरीक्षा के दौरान कई प्रेरणादायक दृश्य सामने आए, जहां एक ही परिवार के सदस्यकृसास-बहू, पति-पत्नी, देवरानी-जेठानी-साथ मिलकर परीक्षा देते नजर आए। 60 वर्ष से अधिक आयु की महिलाओं सहित दिव्यांगजनों ने भी पूरे उत्साह के साथ भागीदारी निभाई। कई केंद्रों में महिलाएं छोटे बच्चों के साथ परीक्षा देने पहुंचीं, जिससे यह अभियान एक सामाजिक उत्सव का रूप लेता दिखाई दिया। केन्द्रीय जेल अम्बिकापुर में भी परीक्षा केंद्र स्थापित किया गया, जहां 197 नवसाक्षर बंदियों ने परीक्षा में भाग लिया। जिला शिक्षा अधिकारी डॉ. दिनेश कुमार झा सहित अन्य अधिकारियों ने निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

जिले में कुल 350 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। विभिन्न विकासखंडों में अधिकारियों द्वारा निरीक्षण कर शिक्षार्थियों का उत्साहवर्धन किया गया। महापरीक्षा में 15 वर्ष से अधिक आयु के वे व्यक्ति शामिल हुए, जो शिक्षा की मुख्यधारा से वंचित रहे थे अथवा जिन्होंने साक्षरता कक्षाओं के निर्धारित पाठ्यक्रम को पूर्ण किया था। महापरीक्षा के सफल क्रियान्वयन हेतु जिला एवं ब्लॉक स्तर के अधिकारियों द्वारा सतत मॉनिटरिंग की गई तथा समय-समय पर जानकारी राज्य साक्षरता मिशन प्राधिकरण को प्रेषित की जाती रही। यह महापरीक्षा अभियान जिले में साक्षरता को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित हुआ।

kgnews

Recent Posts

मध्य प्रदेश में 29 IAS अधिकारियों के तबादले, भोपाल और रीवा संभाग को मिले नए कमिश्नर

मध्य प्रदेश में 29 IAS अधिकारियों के तबादले, भोपाल और रीवा संभाग को मिले नए कमिश्नर

भोपाल मध्य प्रदेश सरकार ने प्रशासनिक व्यवस्था में एक बड़ा फेरबदल करते हुए भारतीय प्रशासनिक…

24 minutes ago
जिंदल फाउंडेशन की पहल: जिला जेल रायगढ़ में विशेषज्ञ चिकित्सकों ने की बंदियों की स्वास्थ्य जांच

जिंदल फाउंडेशन की पहल: जिला जेल रायगढ़ में विशेषज्ञ चिकित्सकों ने की बंदियों की स्वास्थ्य जांच

रायगढ़ समाज के प्रत्येक वर्ग तक गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने के उद्देश्य से जिंदल फाउंडेशन…

28 minutes ago
किसी भी देश की सबसे बड़ी ताकत उसका मानव संसाधन होता है : उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन

किसी भी देश की सबसे बड़ी ताकत उसका मानव संसाधन होता है : उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन

रायपुर वाणिज्य उद्योग एवं श्रम मंत्री  लखन लाल देवांगन आज रायपुर में डॉ. सी.वी. रमन…

29 minutes ago
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने गरियाबंद को दी 603 करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्यों की सौगात

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने गरियाबंद को दी 603 करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्यों की सौगात

रायपुर   मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय ने आज गरियाबंद जिले के पुलिस परेड ग्राउंड में आयोजित विशाल…

38 minutes ago
RTO/DTO मुख्यालय में उपस्थित रहें, बकाया वसूली अभियान तेज करें-सचिव एवं परिवहन आयुक्त एस प्रकाश

RTO/DTO मुख्यालय में उपस्थित रहें, बकाया वसूली अभियान तेज करें-सचिव एवं परिवहन आयुक्त एस प्रकाश

रायपुर परिवहन विभाग की संयुक्त समीक्षा बैठक में सचिव एवं परिवहन आयुक्त  एस प्रकाश ने…

47 minutes ago
पीएम सेतु के तहत आईटीआई होंगी अपग्रेड पीएम सेतु योजना की राज्य स्टीयरिंग कमेटी की बैठक सम्पन्न

पीएम सेतु के तहत आईटीआई होंगी अपग्रेड पीएम सेतु योजना की राज्य स्टीयरिंग कमेटी की बैठक सम्पन्न

रायपुर पीएम-सेतु (PM-SETU) योजना के तहत सरकारी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (ITI) को आधुनिक और उद्योग-अनुकूल…

54 minutes ago