छत्तीसगढ़

राजनांदगांव : भू-जल पुनर्भरण एवं जल संरक्षण विषय पर कार्यशाला संपन्न

राजनांदगांव । क्षेत्रीय निदेशक केन्द्रीय भू-जल बोर्ड छत्तीसगढ़ डॉ. डी ज्ञान सुंदर की अध्यक्षता में जिला पंचायत सभाकक्ष में भू-जल पुनर्भरण एवं जल संरक्षण विषय पर कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सुरूचि सिंह उपस्थित थे। कार्यशाला में केन्द्रीय भू-जल बोर्ड के वैज्ञानिकों एवं विषय विशेषज्ञों द्वारा भू-जल पुनर्भरण, वर्षा जल संचयन, जल संरक्षण के वैज्ञानिक एवं तकनीकी उपायों, भू-जल स्तर संवर्धन तथा सतत जल प्रबंधन से संबंधित विभिन्न पहलुओं पर विस्तृत प्रस्तुतीकरण एवं तकनीकी जानकारी दी गई। कार्यशाला में बताया गया कि कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य विभिन्न विभागों के मध्य समन्वय स्थापित करते हुए भूजल संरक्षण एवं पुनर्भरण से संबंधित योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु तकनीकी मार्गदर्शन प्रदान करना है। कार्यशाला में जल संरक्षण को प्राथमिकता देते हुए जल संरक्षण को जनसहभागिता आधारित अभियान के रूप में संचालित करने हेतु प्रेरित किया गया। साथ ही साथ सेंट्रल ग्राउंडवाटर बोर्ड के अधिकारियों द्वारा जिले के ग्राम पंचायत बरगा एवं ग्राम पंचायत फरहद के मिशन जल संरक्षण अंतर्गत किए गए कार्यों का अवलोकन किया गया। जिले में निर्मित किए गए अभिनव पहल परकोलेशन टैंक में इंजेक्शन वेल के निर्माण की सराहना की गई। कार्यशाला में सहायक परियोजना अधिकारी मनरेगा सहित जल संसाधन विभाग, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग, कृषि विभाग, वन विभाग, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के तकनीकी अधिकारी-कर्मचारी तथा पंचायती राज संस्थाओं के प्रतिनिधि सम्मिलित थे।

kgnews

Recent Posts

स्कैनिंग में तकनीकी खामी से अटकी किताबों की सप्लाई, बच्चों को नहीं मिल पा रही पाठ्यपुस्तकें

स्कैनिंग में तकनीकी खामी से अटकी किताबों की सप्लाई, बच्चों को नहीं मिल पा रही पाठ्यपुस्तकें

दुर्ग. ग्रीष्मकालीन अवकाश के बाद स्कूलों को खुले करीब एक सप्ताह हो गया है। मगर…

32 minutes ago
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देश लगातार कार्रवाई से अवैध खनन गतिविधियों पर लग रहा है प्रभावी अंकुश

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देश लगातार कार्रवाई से अवैध खनन गतिविधियों पर लग रहा है प्रभावी अंकुश

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देश लगातार कार्रवाई से अवैध खनन गतिविधियों पर लग रहा…

39 minutes ago
IAS श्रद्धा शुक्ला का कैडर बदला, अब मध्यप्रदेश में देंगी सेवाएं

IAS श्रद्धा शुक्ला का कैडर बदला, अब मध्यप्रदेश में देंगी सेवाएं

रायपुर. रायपुर की बेटी 2022 बैच की आईएएस अधिकारी श्रद्धा शुक्ला का कैडर बदलकर मध्यप्रदेश…

57 minutes ago
CG : ’ग्राम पंचायत में स्वच्छता चौपाल का आयोजन, ठोस अपशिष्ट प्रबंधन पर गंभीर चर्चा’

CG : ’ग्राम पंचायत में स्वच्छता चौपाल का आयोजन, ठोस अपशिष्ट प्रबंधन पर गंभीर चर्चा’

बलौदाबाजार, कलेक्टर कुलदीप शर्मा महोदय के निर्देशानुसार एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत दिव्या अग्रवाल…

1 hour ago
CG : ’सुघ्घर छत्तीसगढ़ अभियान में बलौदाबाजार-भाटापारा जिला शामिल’

CG : ’सुघ्घर छत्तीसगढ़ अभियान में बलौदाबाजार-भाटापारा जिला शामिल’

’जिले के सभी ग्रामो में 31 व्यक्तिमूलक योजनाओं के पात्र हितग्राहियों को किया जाएगा लाभान्वित’…

1 hour ago
CG : पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना से सोलर दीदियों को मिलेगा रोजगार, हर घर तक पहुंचेगा योजना का लाभ

CG : पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना से सोलर दीदियों को मिलेगा रोजगार, हर घर तक पहुंचेगा योजना का लाभ

बिहान से जुड़ी महिलाओं को सोलर दीदी के रूप में दिया गया विशेष प्रशिक्षण रायपुर, प्रधानमंत्री…

1 hour ago