डोंगरगढ़ | आयुर्वेद ग्राम बेलगांव में शर्मा परिवार के द्वारा अब तक दर्जनों बरगद व पीपल के पौधे का रोपण कर अपने जीवन काल में ही उन्हीं के हाथों लगाए गए पौधों को वृक्ष के रूप में बनते देख रहे हैं। विगत अनेक वर्षों से किए जा रहे पौध रोपण को एक प्रेरणादाई पहल के रूप में देखा जा रहा है।
क्षेत्र के शर्मा परिवार की बुजुर्ग सदस्य व संतोषी महिला मानस मंडली की टीकाकार ललिता राधे लाल शर्मा ने अपनी 75 वीं वर्षगांठ पर स्थानीय हायर सेकेंडरी स्कूल मैदान में बरगद के पौधे का रोपण परिजनों की उपस्थिति में किया गया।
पीढ़ी दर पीढ़ी बेलगांव में निवासरत शर्मा परिवार के सदस्य अपने जीवन काल के विशेष दिनों में गांव के विभिन्न स्थानों में पौधे का रोपण कर पर्यावरण को संतुलित करने में योगदान दे रहे हैं। परिवार के राधा पांडे, चंद्रिका प्रसाद शर्मा, गोपी लाल शर्मा, अशोक शर्मा, शकुंतला शर्मा, द्रौपदी शर्मा, दिनेश शर्मा, दिलीप शर्मा, दीपक शर्मा सभी के द्वारा अपने-अपने जन्मदिन पर पौध रोपण किया गया था। ग्रामीण बताते हैं कि शर्मा परिवार के सदस्यों द्वारा किए गए पौधरोपण के प्रत्येक नन्हे पौधे आज विशाल वृक्ष के रूप में तैयार हो गए है।
भोपाल सतना जिले के थाना कोलगवां क्षेत्र में डायल- 112 जवानों की संवेदनशील एवं तत्पर…
रायपुर छत्तीसगढ़ में कृषि के आधुनिकीकरण की दिशा में किसानों का बढ़ता रुझान खेती…
रायपुर ग्रामीण क्षेत्रों में आधारभूत सुविधाओं का विस्तार करते हुए विकसित भारत जी राम जी…
रायपुर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में संचालित महतारी वंदन योजना प्रदेश की महिलाओं…
रायपुर महादेव एप ऑनलाइन सट्टा नेटवर्क के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कार्रवाई तेज हो गई…
रायपुर छत्तीसगढ़ में कुपोषण मुक्ति का संकल्प अब एक जन-आंदोलन का रूप लेता…