छत्तीसगढ़

राजनांदगांव : मजदूर वृक्षारोपण कार्य में पहुंचा था, तबीयत बिगड़ने से मौत …

डोंगरगढ़। वन विभाग की कथित लापरवाही ने एक मजदूर की जान ले ली। वृक्षारोपण कार्य के दौरान तबीयत बिगड़ने के बाद मजदूर घंटों तक जंगल में तड़पता रहा, लेकिन आरोप है कि सूचना देने के बावजूद वन विभाग का कोई जिम्मेदार अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा। ग्रामीणों ने खुद ट्रैक्टर और एंबुलेंस की व्यवस्था कर मजदूर को अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद ग्रामीणों में भारी आक्रोश है और विभाग की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।

मिली जानकारी के अनुसार, मामला डोंगरगढ़ विकासखंड के ग्राम पंचायत शिवपुरी के आश्रित ग्राम बाकलेडी का है। यहां निवासी शिवचरण ठाकुर वन विभाग द्वारा कराए जा रहे वृक्षारोपण कार्य में गड्ढे खोदने का काम कर रहे थे। इसी दौरान अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई। हालत खराब होने पर वे कार्यस्थल के पास एक पेड़ के नीचे जाकर लेट गए। साथ में काम कर रहे मजदूरों ने तत्काल वन विभाग के अधिकारियों को इसकी सूचना दी, लेकिन ग्रामीणों का आरोप है कि घंटों बीत जाने के बावजूद विभाग का कोई अधिकारी या कर्मचारी मौके पर नहीं पहुंचा। इतना ही नहीं, बीमार मजदूर को अस्पताल पहुंचाने के लिए विभाग की ओर से कोई वाहन या अन्य सहायता भी उपलब्ध नहीं कराई गई। हालात बिगड़ते देख ग्रामीणों ने स्वयं ट्रैक्टर की व्यवस्था कर शिवचरण ठाकुर को शिवपुरी तक पहुंचाया। वहां से एंबुलेंस के जरिए उन्हें डोंगरगढ़ अस्पताल ले जाया गया, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी। शाम करीब 4 बजे डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।

kgnews

Recent Posts

साइबर ठगी के बड़े नेटवर्क का खुलासा, केरल से जुड़े तीन आरोपी गिरफ्तार

साइबर ठगी के बड़े नेटवर्क का खुलासा, केरल से जुड़े तीन आरोपी गिरफ्तार

दंतेवाड़ा. दंतेवाड़ा जिले के गीदम में 61 लाख रुपये से अधिक की साइबर ठगी का…

24 minutes ago
बड़नगर वैन ब्लास्ट का रहस्य गहराया: पटाखों से किया गया विस्फोट, ‘फिर आ गए’ लिखने के पीछे क्या था मकसद?

बड़नगर वैन ब्लास्ट का रहस्य गहराया: पटाखों से किया गया विस्फोट, ‘फिर आ गए’ लिखने के पीछे क्या था मकसद?

उज्जैन  मध्य प्रदेश के उज्जैन से एक हैरान कर देने वाला वीडियो सामने आया है।…

30 minutes ago
CG : आंगनबाड़ी सहायिका हेतु 11 जुलाई तक ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित …

CG : आंगनबाड़ी सहायिका हेतु 11 जुलाई तक ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित …

दुर्ग । एकीकृत बाल विकास परियोजना अहिवारा के अंतर्गत स्वीकृत पदों की पूर्ति हेतु 11…

49 minutes ago
CG : डिप्टी डायरेक्टर श्रुति निर्मलकर ने किया सखी वन स्टॉप सेंटर का निरीक्षण …

CG : डिप्टी डायरेक्टर श्रुति निर्मलकर ने किया सखी वन स्टॉप सेंटर का निरीक्षण …

कोंडागांव । महिला एवं बाल विकास विभाग के उप संचालक श्रुति निर्मलकर द्वारा सखी वन…

58 minutes ago
CG : किसानों को खाद बीज समय पर उपलब्ध हो – सांसद …

CG : किसानों को खाद बीज समय पर उपलब्ध हो – सांसद …

गरियाबंद । जिला विकास समन्वय एवं मूल्यांकन समिति (दिशा) की बैठक आज जिला पंचायत के…

1 hour ago
CG : आंगनबाड़ी केन्द्र संचालन में अनियमितता बरतने के संबंध में पर्यवेक्षकों का किया गया सेक्टर परिवर्तन …

CG : आंगनबाड़ी केन्द्र संचालन में अनियमितता बरतने के संबंध में पर्यवेक्षकों का किया गया सेक्टर परिवर्तन …

जांजगीर-चांपा । महिला एवं बाल विकास विभाग, छत्तीसगढ़ शासन द्वारा जारी निर्देशों के अनुसार प्रदेश…

1 hour ago