छत्तीसगढ़

राजनांदगांव : मतदाता सूची से नाम गायब एसआईआर में गड़बड़ी: जितेंद्र…

राजनांदगांव , एसआईआर प्रक्रिया में कथित गड़बड़ियों पर राजनीतिक विरोध तेज हो गया है। प्रक्रिया पूरी होने के बाद बड़ी संख्या में स्थाई निवासियों के नाम मतदाता सूची से गायब होने के मामले सामने आए हैं। इसे लेकर शहर जिला कांग्रेस कमेटी का प्रतिनिधि मंडल गुरुवार को जिला कार्यालय पहुंचा। विरोध दर्ज कराया। तत्काल सुधार की मांग रखी।

अध्यक्ष जितेन्द्र मुदलियार के नेतृत्व में कांग्रेसजनों ने डिप्टी कलेक्टर से मुलाकात की। निर्वाचन प्रक्रिया में गंभीर लापरवाही और घपलेबाजी का आरोप लगाया। कांग्रेस नेताओं ने कहा एसआईआर के दौरान कांग्रेस लगातार आशंका जता रही थी। मतदाता सूची के नाम पर सुनियोजित तरीके से लोगों के नाम काटे जा रहे हैं। अब यह बात सामने आने लगी है। उन्होंने बताया कि प्रदेश कांग्रेस सचिव मेहुल मारु और उनके परिवार के छह सदस्यों ने बीएलओ के माध्यम से पूरी प्रक्रिया पूरी की।

सभी जरूरी दस्तावेज जमा किए। इसके बाद भी उनका नाम मतदाता सूची से गायब है। मुदलियार ने कहा यह एक व्यक्ति का मामला नहीं है। इससे पूरी निर्वाचन प्रक्रिया की विश्वसनीयता पर सवाल खड़े होते हैं। कई लोग अब भी इस गड़बड़ी से अनजान हैं। इस दौरान रुपेश दुबे, पदम कोठरी, विवेक वासनिक, पंकज बाधव, चेतन भानुशाली, लक्ष्मण साहू, देवेश वैष्णव, प्रदीप राठौर, वीरेंद्र चंद्रकांर, सुरेन्द्र देवांगन, आशीष साहू, जय जायसवाल मौजूद रहे।

kgnews

Recent Posts

सर्वमंगला पुल सड़क का डामरीकरण व सुदृढ़ीकरण कार्य प्रारंभ

सर्वमंगला पुल सड़क का डामरीकरण व सुदृढ़ीकरण कार्य प्रारंभ

रायपुर सर्वमंगला पुल सड़क का डामरीकरण व सुदृढ़ीकरण कार्य प्रारंभ नगर निगम कोरबा क्षेत्र के…

6 hours ago
सुशासन तिहार: शासन की योजनाओं का लाभ अब सीधे गांव तक: विधायक मोहले

सुशासन तिहार: शासन की योजनाओं का लाभ अब सीधे गांव तक: विधायक मोहले

रायपुर शासन की योजनाओं का लाभ अब सीधे गांव तक: विधायक  मोहले मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय…

6 hours ago
मुरैना के डायल-112 हीरोज ट्रक दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल 02 व्यक्तियों को त्वरित सहायता से पहुँचाया अस्पताल

मुरैना के डायल-112 हीरोज ट्रक दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल 02 व्यक्तियों को त्वरित सहायता से पहुँचाया अस्पताल

भोपाल  मुरैना जिले के थाना कैलारस क्षेत्र में डायल-112 जवानों की तत्पर एवं संवेदनशील कार्रवाई…

6 hours ago
प्रदेश व्यापी ग्रीष्मकालीन गिद्ध गणना 2026-27 हुई ऑनलाइन गिद्ध गणना में लगभग 10 हजार 742 गिद्ध पाये गये

प्रदेश व्यापी ग्रीष्मकालीन गिद्ध गणना 2026-27 हुई ऑनलाइन गिद्ध गणना में लगभग 10 हजार 742 गिद्ध पाये गये

भोपाल  प्रदेश व्यापी गिद्ध गणना-2026-27 के अंतर्गत ग्रीष्मकालीन गणना 22 मई से 24 मई 2026…

7 hours ago
छत्तीसगढ़ की धार्मिक विरासत के संरक्षण और विकास के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध

छत्तीसगढ़ की धार्मिक विरासत के संरक्षण और विकास के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध

रायपुर धार्मिक पर्यटन बढ़ने से स्थानीय स्तर पर पैदा होंगे रोजगार के नए अवसर-  अग्रवाल…

7 hours ago
भिण्ड पुलिस की तत्परता और सूझबूझ से टली बड़ी अनहोनी

भिण्ड पुलिस की तत्परता और सूझबूझ से टली बड़ी अनहोनी

भोपाल  ​भिण्ड जिले के थाना गोहद चौराहा क्षेत्र में मध्यप्रदेश पुलिस का मानवीय, साहसिक एवं…

7 hours ago