– मुख्यमंत्री को पुष्पा एवं संतोषी देवांगन ने दिया धन्यवाद
राजनांदगांव। शासन की महतारी वंदन योजना महिला सशक्तिकरण एवं सम्मान की दिशा में एक कारगर कदम है। जिले में खुशियों की यह उजास पहुंच रही है, महतारी वंदन योजना के माध्यम से। प्रतिमाह महिलाओं के खाते में 1000 रूपए की राशि पहुंचने पर महिलाओं ने मोबाईल में राशि प्राप्त होने का नोटिफिकेशन दिखाकर अपनी खुशी जाहिर की। राजनांदगांव शहर की मोतीपुर निवासी 52 वर्षीय पुष्पा देवांगन ने बताया कि वे एक गृहिणी है और सिलाई का कार्य करती हैं। महतारी वंदन योजना अंतर्गत प्राप्त राशि का उपयोग वे दवाई, घरेलू कार्य में करती है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना चाहते हैं और उनका यह संदेश हम सभी तक पहुंच रहा है। उन्होंने मुख्यमंत्री को इस योजना के तहत प्रतिमाह राशि प्राप्त होने पर धन्यवाद दिया है। उन्होंने बताया कि उनकी बहु संतोषी देवांगन को भी इस योजना के तहत राशि प्राप्त हो रही है। महतारी वंदन योजना महिलाओं को आर्थिक दृष्टिकोण से मजबूत एवं सक्षम बनाने के लिए तथा उनके दायित्व निर्वहन के लिए संबल प्रदान करने की दिशा में महत्वपूर्ण साबित हो रही है।
भोपाल भोपाल जिले के थाना कटारा हिल्स क्षेत्र में डायल-112 जवानों की संवेदनशील एवं तत्पर…
भोपाल मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा प्रदेशभर में संचालित "SAFE CLICK 2.0" साइबर जागरूकता अभियान के अंतर्गत…
रायपुर प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना से स्वच्छ एवं हरित ऊर्जा को बढ़ावा देने के…
भोपाल खेल एवं युवा कल्याण विभाग, मध्यप्रदेश द्वारा संचालित "टैलेंट सर्च 2026-27" अभियान प्रदेश के…
भोपाल मछुआ कल्याण एवं मत्स्य विकास राज्यमंत्री नारायण सिंह पंवार ने प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी…
भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से सुजलॉन ग्रुप के चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिसर अजय कपूर ने…