छत्तीसगढ़

राजनांदगांव : महापौर ने वर्धमान नगर,पूनम कालोनी मे पैदल घुम कालोनी वासियो से की चर्चा, अधुरी नाली पूर्ण करने कहा

राजनांदगांव। महापौर मधुसूदन यादव निगम के तकनीकि अमला के साथ साफ सफाई एवं निर्माण कार्य देखने सुबह वार्ड नं. 19 पहुॅचे। उन्होंने वार्ड पार्षद रेखा पारख व समाजसेवी सुमित भाटिया के साथ निर्माणाधीन अटल परिसर के अलावा वर्धमान नगर एवं पूनम कालोनी में पैदल घुम कालोनी वासियो से चर्चा किए।

महापौर श्री यादव निर्माणाधीन अटल परिसर का जायजा लेकर परिसर में कराये जाने वाले कार्यो की जानकारी लिए। उप अभियंता तिलक राज धु्रव ने बताया कि बाउण्ड्रीवाल एवं पेडेस्टल का कार्य प्रगति पर है तथा गेट एवं रेलिंग लगाकर विद्युतिकरण किया जायेगा। महापौर श्री यादव ने कहा कि निर्माण कार्य मंे तेजी लाकर जल्द पूर्ण किया जाए। अटल जी की आकर्षक प्रतिमा के साथ साथ सौदर्यीकरण किया जाए। उन्होंने कहा कि शासन द्वारा नगरीय क्षेत्र में अटल परिसर का निर्माण करने स्वीकृति प्रदान की गयी है। अतः शासन की मंशानुरूप अटल परिसर का भव्यता के साथ समय सीमा में निर्माण किया जावे।

महापौर श्री यादव ने वर्धमान नगर एवं पूनम कालोनी में पैदल भ्रमण कर कालोनी वासियो से चर्चा किए। उन्होंने कालोनी में समुचित साफ सफाई करने निर्देश दिए। अधुरी नाली देख नाली को पूर्ण करने कहा, जिससे बारिश में पानी भरान की स्थिति निर्मित न हो। इसी प्रकार उन्होने कालोनी के सुचारू पानी निकासी के लिए नया नाली बनाने प्राक्कलन तैयार करने कहा। उन्होंने तकनीकि अधिकारी से कहा कि वार्ड के कार्यो के लिए प्राथमिकता तय करे और आवश्यक कार्य कराने प्रक्रिया करे तथा स्वीकृत कार्य जल्द प्रारंभ करावे। निरीक्षण के दौरान कालोनी वासी सहित निगम का अमला उपस्थित था।

kgnews

Recent Posts

30 जून तक 2 लाख 93 हजार से अधिक विद्यार्थियों ने लिया प्रवेश

30 जून तक 2 लाख 93 हजार से अधिक विद्यार्थियों ने लिया प्रवेश

भोपाल  उच्च शिक्षा विभाग द्वारा संचालित ई-प्रवेश पोर्टल पर शैक्षणिक सत्र 2026-27 की प्रवेश प्रक्रिया…

21 minutes ago
देश में पहली बार एक साथ 12 उद्यानिकी फसलों को म‍िला जी आई टैग

देश में पहली बार एक साथ 12 उद्यानिकी फसलों को म‍िला जी आई टैग

देश में पहली बार एक साथ 12 उद्यानिकी फसलों को म‍िला जी आई टैग वर्ष…

40 minutes ago
सिवनी में 1 जुलाई को धान महोत्सव, CM मोहन यादव किसानों को देंगे ₹2.82 करोड़ और विकास कार्यों की सौगात

सिवनी में 1 जुलाई को धान महोत्सव, CM मोहन यादव किसानों को देंगे ₹2.82 करोड़ और विकास कार्यों की सौगात

सिवनी  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 1 जुलाई यानी आज  सिवनी के पॉलीटेक्निक कॉलेज ग्राउंड में…

46 minutes ago
सिंहस्थ-2028 से पहले उज्जैन के प्रमुख मंदिरों का होगा कायाकल्प, श्रद्धालुओं को मिलेंगी विश्वस्तरीय सुविधाएं

सिंहस्थ-2028 से पहले उज्जैन के प्रमुख मंदिरों का होगा कायाकल्प, श्रद्धालुओं को मिलेंगी विश्वस्तरीय सुविधाएं

उज्जैन  सिंहस्थ-2028 के लिए उज्जैन के प्रमुख मंदिरों के कायाकल्प की व्यापक तैयारी शुरू हो…

49 minutes ago
रामभक्तों पर लाठी-गोली चलाने वाले कर रहे आस्था की वकालत: सीएम योगी

रामभक्तों पर लाठी-गोली चलाने वाले कर रहे आस्था की वकालत: सीएम योगी

रामपुर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आस्था व विरासत के अपमान पर विपक्ष पर कड़ा प्रहार…

1 hour ago
राष्ट्रीय शिक्षा नीति से उच्च शिक्षा में भारतीयता का होगा नवोदय: राज्यपाल पटेल

राष्ट्रीय शिक्षा नीति से उच्च शिक्षा में भारतीयता का होगा नवोदय: राज्यपाल पटेल

भोपाल  राज्यपाल  मंगुभाई पटेल ने कहा है कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति भारतीय संस्कृति, ज्ञान परंपरा…

10 hours ago