छत्तीसगढ़

राजनांदगांव : महापौर मधुसूदन में बोर्ड परीक्षा में टॉपर छात्राओं का किया उत्साहवर्धन

राजनांदगांव | महापौर मधुसूदन यादव ने शहर के शंकरपुर वार्ड में जनसंपर्क के दौरान 12वीं बोर्ड परीक्षा में सफल रहने वाली दो छात्राओं से शंकरपुर स्थित निवासस्थान पर सौजन्य भेंटकर उनका उत्साहवर्धन किया। कक्षा 12वीं (कला) की प्रवीण्य सूची में पांचवा स्थान प्राप्त करने वाली बिटिया कु.नीलम देवांगन आत्मज प्रेमबाई देवांगन शासकीय उ मा शाला रेंगाकठेरा (बखत) एवं कक्षा 12वीं (गणित) बोर्ड में जिले में नौवां स्थान प्राप्त करने वाली गायत्री विद्या मंदिर स्कूल कंचनबाग राजनांदगांव की छात्रा कु. रेणुका देवांगन, आत्मज नेतराम देवांगन से शंकरपुर स्थित निवास स्थान पर जाकर महापौर एवं उनकी टीम ने सौजन्य भेंट की और उन्हें बधाई एवं आशीर्वाद देते हुवे उनके आगामी सफलतापूर्ण जीवन की कामना की ।

इस अवसर पर महापौर राजनांदगांव के साथ वार्ड पार्षद अपूर्व समीर श्रीवास्तव, पूर्व पार्षद देवेश देवांगन, भाजपा प्रदेश मीडिया सेल पदाधिकारी समीर श्रीवास्तव, भाजपा नेता चंद्रभान  जंघेल,  देवेश सिन्हा, हकीम खान, अंकित गढ़ेवाल एवं अन्य उपस्थित रहे। इन दोनों सफल छात्राओं के साथ छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल की कक्षा 10वीं एवं 12वीं बोर्ड की परीक्षा में राजनंदगांव जिले के सभी सफल छात्र छात्राओं को परीक्षा में सफलता के लिए राजनांदगांव महापौर मधुसूदन यादव ने हार्दिक बधाई देते हुवे एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। इसके उपरांत वार्ड भ्रमण के दौरान महापौर मधुसूदन ने पार्षद अपूर्वा समीर श्रीवास्तव के साथ वार्डवासियों के समस्याओं को त्वरित निराकरण किया और तकनीकी टीम को चिन्हांकित स्थानों का स्थल निरीक्षण एवं सर्वे करने के लिये भी आदेशित किया।

kgnews

Recent Posts

राष्ट्रीय शिक्षा नीति से उच्च शिक्षा में भारतीयता का होगा नवोदय: राज्यपाल पटेल

राष्ट्रीय शिक्षा नीति से उच्च शिक्षा में भारतीयता का होगा नवोदय: राज्यपाल पटेल

भोपाल  राज्यपाल  मंगुभाई पटेल ने कहा है कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति भारतीय संस्कृति, ज्ञान परंपरा…

3 hours ago
राष्ट्रीय एचपीवी टीकाकरण अभियान में बलरामपुर-रामानुजगंज बना छत्तीसगढ़ का अग्रणी जिला

राष्ट्रीय एचपीवी टीकाकरण अभियान में बलरामपुर-रामानुजगंज बना छत्तीसगढ़ का अग्रणी जिला

रायपुर   प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी द्वारा 28 फरवरी 2026 को प्रारंभ किए गए राष्ट्रव्यापी निःशुल्क एचपीवी…

3 hours ago
विकसित भारत-जी राम जी योजना से ग्रामीण विकास को मिलेगी नई दिशा

विकसित भारत-जी राम जी योजना से ग्रामीण विकास को मिलेगी नई दिशा

रायपुर  देशभर में 1 जुलाई 2026 से विकसित भारत-रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण) योजना लागू…

3 hours ago
खेल प्रतिभाओं को आधुनिक प्रशिक्षण, बेहतर संसाधन और प्रतिस्पर्धात्मक अवसर उपलब्ध कराएगी हमारी सरकार : मुख्यमंत्री साय

खेल प्रतिभाओं को आधुनिक प्रशिक्षण, बेहतर संसाधन और प्रतिस्पर्धात्मक अवसर उपलब्ध कराएगी हमारी सरकार : मुख्यमंत्री साय

रायपुर  मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में आज उनके निवास कार्यालय में उत्कृष्ट खिलाड़ी घोषित…

3 hours ago
भोपाल मेट्रो के समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण कार्य के लिए सभी विभाग आपसी समन्वय से करें काम : आयुक्त भोंडवे

भोपाल मेट्रो के समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण कार्य के लिए सभी विभाग आपसी समन्वय से करें काम : आयुक्त भोंडवे

भोपाल भोपाल मेट्रो परियोजना प्रदेश की महत्वाकांक्षी परियोजना है, जिसके समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण क्रियान्वयन के…

4 hours ago
पुलिस मुख्यालय परिवार द्वारा 11 सेवानिवृत्‍त कर्मचारियों को दी गई भावभीनी विदाई

पुलिस मुख्यालय परिवार द्वारा 11 सेवानिवृत्‍त कर्मचारियों को दी गई भावभीनी विदाई

भोपाल  पुलिस मुख्‍यालय की विभिन्‍न शाखाओं से माह जून में सेवानिवृत्‍त 11 कर्मचारियों को पुलिस…

4 hours ago