डोंगरगांव | महाराणा प्रताप की 486वीं जयंती पर डोंगरगांव के महाराणा प्रताप भवन में आयोजन हुआ। शुरुआत महाराणा प्रताप की प्रतिमा पर माल्यार्पण से हुई। पूजा-अर्चना की गई। समारोह में डोंगरगांव और ग्रामीण क्षेत्रों के क्षत्रिय परिवार शामिल हुए। अतिथियों का स्वागत-सम्मान किया गया।
कार्यक्रम में क्षत्रिय कल्याण उप समिति के अध्यक्ष सीपी विनोद मौजूद रहे। पवन ठाकुर, अमर ठाकुर, विनोद ठाकुर, किशोर बनाकर भी शामिल हुए। पूर्व एल्डरमैन टुम्मन सिंह राजपूत, बहल सिंह ठाकुर भी पहुंचे। पार्षद पदमिनी ठाकुर, शशि ठाकुर, सरोज ठाकुर सहित सामाजिक बंधु उपस्थित रहे।




