राजनांदगांव :महिला ने लगाई खुद को आग, पत्नी को बचाते पति भी झुलसा, महिला की मौत….

राजनांदगांव । खैरागढ़ जिले में शनिवार दोपहर को एक घरेलू विवाद से तंग महिला ने खुद को आग लगा ली। वहीं पत्नी को आग से बचाने की कोशिश करने के दौरान पति भी झुलस गया। आग में झुलसी महिला को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। पति का उपचार चल रहा है।

मिली जानकारी के मुताबिक मदुराकुही गांव में पति के रोजाना शराब पीने की हरकत से परेशान 34 साल की ममता साहू ने केरोसीन डालकर स्वयं को आग लगा ली। इस घटना में महिला बुरी तरह से झुलस गई। पति ने पत्नी को बचाने के लिए आग बुझाने की कोशिश की। जिसमें वह भी झुलस गया। बताया जा रहा है कि आग से झुलसी महिला को खैरागढ़ सिविल अस्पताल लाया गया। इसके बाद महिला को पति संग राजनांदगांव मेडिकल कॉलेज रिफर किया गया, जहां पत्नी की मौत हो गई और पति राजकुमार साहू की भी हालत नाजुक बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि मृतिका पति के शराब पीने से परेशान थी। आए दिन दोनों के बीच घरेलू वाद-विवाद होता था। 

शनिवार को दोपहर 2 बजे शराबखोरी से परेशान पत्नी ने पति पर गुस्सा निकाला। आपसी विवाद इस कदर बढ़ गया कि पत्नी ने तैश में आकर खुद पर केरोसीन छिडक़कर आग लगा ली। आग में झुलसी महिला की चीख-पुकार सुनकर पति बचाने के लिए पहुंचा। बताया जा रहा है कि घटना के दौरान दंपत्ति के बच्चे और बुजुर्ग दादी भी थी। महिला के 4 बच्चे हैं। इस घटना से गांव में मातम छाया हुआ है। वहीं परिवार पर कहर टूट पड़ा है।

kgnews

Recent Posts

आंगनवाड़ी दीदी के प्रयास से कुपोषण के चक्रव्यूह से बाहर आई मासूम माहिका

आंगनवाड़ी दीदी के प्रयास से कुपोषण के चक्रव्यूह से बाहर आई मासूम माहिका

भोपाल  जब सरकारी प्रयास और एक माँ का संकल्प आपस में मिलते हैं, तो कुपोषण…

2 hours ago
मुरैना के डायल-112 हीरोज कुएँ में गिरकर घायल हुए 45 वर्षीय व्यक्ति को पहुँचाया अस्पताल

मुरैना के डायल-112 हीरोज कुएँ में गिरकर घायल हुए 45 वर्षीय व्यक्ति को पहुँचाया अस्पताल

भोपाल  मुरैना जिले के थाना कैलारस क्षेत्र में डायल-112 जवानों की तत्परता एवं मानवीय संवेदनशीलता…

3 hours ago
उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने 5 गांवों में लगाई चौपाल

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने 5 गांवों में लगाई चौपाल

रायपुर उप मुख्यमंत्री  अरुण साव ने 5 गांवों में लगाई चौपाल उप मुख्यमंत्री तथा स्थानीय…

3 hours ago
सड़क चौड़ीकरण में घर टूटने पर छात्रा का सवाल, इंदौर कलेक्टर से पूछा- विकास के नाम पर मकान तोड़ना जरूरी है क्या?

सड़क चौड़ीकरण में घर टूटने पर छात्रा का सवाल, इंदौर कलेक्टर से पूछा- विकास के नाम पर मकान तोड़ना जरूरी है क्या?

 इंदौर स्कूल चले हम अभियान के अंतर्गत कलेक्टर शिवम वर्मा ने मंगलवार को शासकीय उत्कृष्ट…

3 hours ago
श्रमिक कल्याण, सामाजिक सुरक्षा और सुविधाओं का विस्तार सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता : मंत्री पटेल

श्रमिक कल्याण, सामाजिक सुरक्षा और सुविधाओं का विस्तार सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता : मंत्री पटेल

भोपाल श्रमिकों और उनके परिवारों को सामाजिक सुरक्षा, शिक्षा, स्वास्थ्य, आवास और सम्मानजनक जीवन उपलब्ध…

3 hours ago