राजनांदगांव : महिला सशक्तिकरण केवल महिलाओं का नहीं, पूरे समाज का आधार है: तिवारी…

राजनांदगांव , नवीन शासकीय महाविद्यालय अर्जुनी में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि सरपंच ललिता साहू, विशिष्ट अतिथि डॉ. सुषमा तिवारी थीं। प्राचार्य डॉ.अंजना ठाकुर के निर्देश पर सहायक अध्यापक व ज्योति तिवारी शिक्षिका के तत्वावधान में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्राचार्य ने स्वागत उद्बोधन में कहा कि महिला दिवस एक तिथि नहीं बल्कि यह हमें वैश्विक स्तर पर एकता, सहयोग और जागरूकता का संदेश देता है। ज्योति तिवारी द्वारा विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए कहा कि सामाजिक आर्थिक मुद्दों के प्रति सक्रिय भूमिका निभानी चाहिए। डॉ. तिवारी ने कहा कि आज महिलाएं शिक्षा, विज्ञान, राजनीति, खेल एवं विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय उपलब्धियां प्राप्त कर रही हैं।

उन्होंने कहा महिला सशक्तिकरण केवल महिलाओं का ही नहीं पूरे समाज का आधार है। सरपंच ललिता साहू ने अपने संबोधन में कहा कि अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस महिलाओं के संघर्ष, उपलब्धियां और उनके सम्मान का प्रतीक है। इस दौरान विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें तीनों संकाय के छात्राओं ने भाग लिया। इसमें नाटक, गीत, नृत्य के माध्यम से नारी शक्ति के महत्व को बताया गया। इस कार्यक्रम का संयोजक डॉ.संजू सिंह द्वारा किया गया। उक्त कार्यक्रम में समस्त अतिथि व्याख्याता डॉ.काव्या जैन, डॉ. हेमलता विरदी, कंचन साहू, चांदनी पराते, हिमानी साहू, संध्या गावरे, ओम प्रकाश सहारे, ज्ञानेश्वर देवांगन, चंद्रकांत कुंभकार, खेलन साहू उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन एवं समापन शुभी जैन द्वारा किया गया।

kgnews

Recent Posts

CG : जंगल में चल रहा था लाखों का जुआ, कोतवाली पुलिस ने 4 जुआरियों को दबोचा …

CG : जंगल में चल रहा था लाखों का जुआ, कोतवाली पुलिस ने 4 जुआरियों को दबोचा …

सारंगढ़ । सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में अवैध जुआ के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत…

4 minutes ago
CG : जेल में बंद निर्दोष आदिवासियों की रिहाई के लिए विक्रम मंडावी ने सीएम को लिखा पत्र …

CG : जेल में बंद निर्दोष आदिवासियों की रिहाई के लिए विक्रम मंडावी ने सीएम को लिखा पत्र …

बीजापुर । बीजापुर के विधायक विक्रम मंडावी ने नक्सली मामलों में वर्षों से जेलों में…

8 minutes ago
रायपुर में बादलों का डेरा, कल से मानसून पकड़ेगा रफ्तार; बारिश के आसार बढ़े

रायपुर में बादलों का डेरा, कल से मानसून पकड़ेगा रफ्तार; बारिश के आसार बढ़े

रायपुर. छत्तीसगढ़ में कुछ इलाकों में बादल बरस रहे हैं, तो कहीं भीषण गर्मी का…

1 hour ago
MP के टाइगर रिजर्व में रिकॉर्ड पर्यटन, 10 लाख से ज्यादा पर्यटकों ने किया बाघों का दीदार; आज से बंद होंगे पार्क

MP के टाइगर रिजर्व में रिकॉर्ड पर्यटन, 10 लाख से ज्यादा पर्यटकों ने किया बाघों का दीदार; आज से बंद होंगे पार्क

उमरिया मध्य प्रदेश के टाइगर रिजर्वों में इस पर्यटन सत्र में वन्यजीव प्रेमियों का उत्साह…

1 hour ago
CG : शाला प्रवेशोत्सव में नौनिहालों का भव्य स्वागत, कलेक्टर ने दिया प्रेरणा का संदेश …

CG : शाला प्रवेशोत्सव में नौनिहालों का भव्य स्वागत, कलेक्टर ने दिया प्रेरणा का संदेश …

बीजापुर । नए शिक्षा सत्र में बच्चों की शत-प्रतिशत उपस्थिति सुनिश्चित करने के उद्देश्य से…

2 hours ago
हाथी प्रभावित क्षेत्र में 33 केवी लाइन विस्तार पर हाईकोर्ट सख्त, सरकारों और बिजली कंपनी से मांगा जवाब

हाथी प्रभावित क्षेत्र में 33 केवी लाइन विस्तार पर हाईकोर्ट सख्त, सरकारों और बिजली कंपनी से मांगा जवाब

बिलासपुर. रायगढ़ जिले के हाथी प्रभावित धरमजयगढ़ वन क्षेत्र में नियम और मानकों का उल्लंघन…

2 hours ago