छत्तीसगढ़

राजनांदगांव : मां पाताल भैरवी सिद्धपीठ में चैत्र नवरात्र  की तैयारियां प्रारंभ

प्रज्वलित किए जाएंगे ज्योति कलश

राजनांदगांव। मानव सेवा व जनकल्याण के लिए अंचल सहित देशभर में पहचान बना चुकी बफार्नी सेवाश्रम समिति द्वारा अपने आशीर्वादक राष्ट्रीय संत श्री श्री 1011 योगाधिराज ब्रम्हर्षि बफार्नी दादा जी के आशीर्वाद से संस्था द्वारा संचालित गर्भगृह में विराजमान मां पाताल भैरवी राज राजेश्वरी त्रिपुर सुंदरी दश महाविद्या द्वादश ज्योर्तिलिंग शिव शक्ति सिद्धपीठ में हिन्दू नववर्ष व चैत्र नवरात्रि  30 मार्च से 06 अप्रैल 2025 तक मनाई जाएगी। जिसमें हवन, पूजन एवं धार्मिक अनुष्ठान के साथ ही ज्योत प्रज्ज्वलन का कार्यक्रम आयोजित है।

संस्था के सचिव गणेश प्रसाद शर्मा ‘गन्नू’ ने बताया कि सारे देश में मनाए जाने वाले मां भगवती के साधना व भक्ति का महापर्व व हिन्दू नववर्ष प्रारंभ के अवसर पर चैत्र  नवरात्रि  पर्व बर्फानी आश्रम स्थित मां पाताल भैरवी राज  राजेश्वरी त्रिपुर सुंदरी दश महाविद्या द्वादश ज्योर्तिलिंग शिव शक्ति सिद्धपीठ में भी 30  मार्च रविवार  से 06 अप्रैल रविवार  तक मनाया जाएगा। जिसमें प्रतिदिन माता व अन्य देवी देवताओं की विधि विधान से पूजा पाठ के अलावा आरती पूजन का कार्यक्रम आयोजित है। चैत्र  नवरात्रि  प्रतिपदा एकम 30 मार्च रविवार को अविभाज्य मुहूर्त दोपहर 11.36 से 12.24 के मध्य गौरी गणेश नवग्रह स्थापना, गुरु पूजन के पश्चात माई ज्योत व गुरु ज्योत प्रज्ज्वलन के साथ ही माता व भोलेनाथ की आरती उतारी जाएगी। तत्पश्चात मनोकामना ज्योति कलश रखने वाले श्रद्धालुओं की ज्योति कलश प्रज्ज्वलित की जाएगी। 02 अप्रैल बुधवार को नवरात्रि की पंचमी के अवसर पर मां पाताल भैरवी सहित मां राज राजेश्वरी, त्रिपुर सुंदरी, दस महाविद्या, भगवान पातालेश्वर महादेव सहित द्वादश ज्योतिलिंर्गों, हनुमान जी, गणेश जी व भैरव बाबा का विशेष श्रृंगार किया जाएगा। माता के दरबार में श्री यंत्र पर आधारित यज्ञ शाला में महाअष्टमी हवन 5 अप्रैल शनिवार  को संध्या 6 बजे से संस्था के सदस्यों एवं अन्य श्रद्धालुओं द्वारा किया जाएगा। 06 अप्रैल रविवार को पड़ने वाली रामनवमी के अवसर पर भगवान श्री राम व माता की विशेष महाआरती के पश्चात माता की ज्योत ज्वांरा का विसर्जन किया जाएगा। इस आयोजन को लेकर संस्था के अध्यक्ष राजेश मारु, उपाध्यक्ष दीपक जोशी, सचिव गणेश प्रसाद शर्मा ‘गन्नू’, कोषाध्यक्ष नीलम जैन, महंत गोविंद दास, श्रीगुरुचरण सिंह छाबड़ा, महेन्द्र लुनिया, दामोदर अग्रवाल, कमलेश सिमनकर, संतोष खंडेलवाल, सूरज जोशी, आलोक जोशी, लीलाधर सिंह, बलविंदर सिंह भाटिया, कुलबीर छाबड़ा, संजय खंडेलवाल, योगेन्द्र पांडे, मनीष परमार सहित अन्य सदस्यगणों ने आम श्रद्धालुओं से अपेक्षा की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में माता का दर्शन लाभ कर आशीर्वाद प्राप्त करें। इसके अलावा संस्था ने जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन, aव नगर निगम से भी सहयोग की अपेक्षा की गई है।

kgnews

Recent Posts

प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण को मिली नई गति : छत्तीसगढ़ सहित 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ से अधिक की मदर सैंक्शन जारी

प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण को मिली नई गति : छत्तीसगढ़ सहित 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ से अधिक की मदर सैंक्शन जारी

रायपुर  मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय ने प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण (PMAY-G) के अंतर्गत छत्तीसगढ़ सहित 12 राज्यों…

2 hours ago
बीजापुर में रेड डॉट अभियान ने पकड़ी रफ्तार- गांव-गांव तक पहुँच रहा माहवारी स्वच्छता का संदेश

बीजापुर में रेड डॉट अभियान ने पकड़ी रफ्तार- गांव-गांव तक पहुँच रहा माहवारी स्वच्छता का संदेश

रायपुर बीजापुर में रेड डॉट अभियान ने पकड़ी रफ्तार- गांव-गांव तक पहुँच रहा माहवारी स्वच्छता…

2 hours ago
गुना के डायल-112 हीरोज सड़क दुर्घटना में घायल दो बुजुर्ग व्यक्तियों को त्वरित सहायता से पहुँचाया अस्पताल

गुना के डायल-112 हीरोज सड़क दुर्घटना में घायल दो बुजुर्ग व्यक्तियों को त्वरित सहायता से पहुँचाया अस्पताल

भोपाल  गुना जिले के थाना राघौगढ़ क्षेत्र में डायल-112 जवानों की तत्पर एवं संवेदनशील कार्रवाई…

2 hours ago
बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में मृत पाये गए नर बाघ का हुआ पोस्टमॉर्टम

बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में मृत पाये गए नर बाघ का हुआ पोस्टमॉर्टम

भोपाल  बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व, उमरिया अंतर्गत पनपथा बफर क्षेत्र के ग्राम खेरवा टोला में 24…

2 hours ago
वन मंत्री केदार कश्यप ने किए मां दंतेश्वरी के दर्शन, प्रदेश की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की

वन मंत्री केदार कश्यप ने किए मां दंतेश्वरी के दर्शन, प्रदेश की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की

रायपुर वन मंत्री  केदार कश्यप ने किए मां दंतेश्वरी के दर्शन, प्रदेश की सुख-समृद्धि और…

2 hours ago
भोपाल में चार्जिंग पर लगा मोबाइल बना साइबर ठगी का जरिया, खाते से उड़े ₹1 लाख

भोपाल में चार्जिंग पर लगा मोबाइल बना साइबर ठगी का जरिया, खाते से उड़े ₹1 लाख

भोपाल ऐशबाग में रहने वाले एक ऑटो इलेक्ट्रिक वर्कशाप संचालक साइबर ठगी का शिकार हो…

3 hours ago