छत्तीसगढ़

राजनांदगांव : मां बम्लेश्वरी मन्दिर में चला था अश्लील वीडियो, आरोपी गिरफ्तार, लेकिन मंदिर की सुरक्षा को लेकर अब भी कई सवाल

 राजनांदगांव जिले के धर्म नगरी डोंगरगढ़ में पहाड़ों पर स्थित मां बम्लेश्वरी मंदिर के सीढ़ियों में लगे स्मार्ट टीवी में पिछले दिनों 16 फरवरी की शाम को अश्लील वीडियो प्रसारित  किए जाने से श्रद्धालुओं में हड़कंप मच गया था। जिस खबर को हमने भी अपने चैनल inh 24×7 के माध्यम से प्राथमिकता से दिखाया था । जिसके बाद मंदिर ट्रस्ट और पुलिस प्रशासन हरकत में आया और आस्था के साथ खिलवाड़ करने वाले आरोपी की पता तलाशी की गई जिसमें आज पुलिस ने इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है । पकड़ा गया आरोपी रवि चंद्रिकापुरे मंदिर में ही जूता चप्पल काउंटर में कार्यरत था ।

इस घटना से उठे कई सवाल:

पूरे मामले में की सवाल ये उठता है कि एक साधारण सा दिखने वाला कर्मचारी क्या आधुनिक तकनीक के बारे में इतनी जानकारी रखता है या फिर ट्रस्ट समिति की छवि धूमिल करने की कोई और ही साजिश की गई थी। दूसरा सवाल ये है की साधारण सा कर्मचारी को मल्टी स्क्रीन में अपना मोबाइल कनेक्ट करने का एक्सेस किसने दिया पासवर्ड किसने दिया क्या समिति के पास कंट्रोल रूम नही हैं अगर हैं तो उसका ऑपरेटर क्या कर रहा था या कही समिति का ही कोई बड़ा आदमी तो नही जिसका नाम छुपाया जा रहा है ये पूरा रहस्य मय पूरा मामला रहा एक छोटा सा कर्मचारी के मत्थे तो नही डाला गया। क्योंकि ऐसे घिनौना कृत्य तो जानकार व्यक्ति ही कर सकता है जो पढ़ा लिखा हो जिसे तकनीकी का ज्ञान हो एक अनपढ़ या कम पढ़ा लिखा व्यक्ति कैसे ऐसे काम कर सकता है। ऐसे बहुत से बिंदुओं पर शहर में सवाल खड़ा होता दिख रहा है। प्रशासन के इस जांच में एक प्रश्नावली चिन्ह लगता दिखाई दे रहा है।

एसडीओपी आशीष कुंजाम ने मीडिया को बताया कि आरोपी ने मोबाइल से स्क्रीन कास्ट के माध्यम से यह काम को अंजाम दिया था ,वही पुलिस द्वारा आरोपी के विरुद्ध विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्यवाही की जा रही है । 


ट्रस्ट समिति ने थाने में की शिकायत:

वहीं इस अप्रत्याशित घटनाक्रम के बाद मां बम्लेश्वरी मंदिर ट्रस्ट समिति ने इस बात की शिकायत थाने में की थी। ट्रस्ट ने विज्ञापन कंपनी के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। वहीं दुर्ग से दर्शन करने पहुंचे दर्शनार्थी ने भी थाने में इस बात की शिकायत की थी। बहरहालडोंगरगढ़ पुलिस मामले की जांच कर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। 

kgnews

Recent Posts

मंत्री विश्वास सारंग ने पर्वतारोही ज्योति रात्रे को दी ऐतिहासिक उपलब्धि पर शुभकामनाएं

मंत्री विश्वास सारंग ने पर्वतारोही ज्योति रात्रे को दी ऐतिहासिक उपलब्धि पर शुभकामनाएं

भोपाल सहकारिता, खेल और युवा कल्याण मंत्री विश्वास कैलाश सारंग से शनिवार को भोपाल में…

3 hours ago
भोपाल के डायल-112 हीरोज बिछड़ी 06 वर्षीय मासूम को सुरक्षित परिजनों से मिलाया

भोपाल के डायल-112 हीरोज बिछड़ी 06 वर्षीय मासूम को सुरक्षित परिजनों से मिलाया

भोपाल भोपाल जिले के थाना कटारा हिल्स क्षेत्र में डायल-112 जवानों की संवेदनशील एवं तत्पर…

4 hours ago
“SAFE CLICK 2.0” अभियान के तहत जीआरपी भोपाल द्वारा 5 किलोमीटर साइबर जागरूकता मैराथन आयोजित

“SAFE CLICK 2.0” अभियान के तहत जीआरपी भोपाल द्वारा 5 किलोमीटर साइबर जागरूकता मैराथन आयोजित

भोपाल  मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा प्रदेशभर में संचालित "SAFE CLICK 2.0" साइबर जागरूकता अभियान के अंतर्गत…

4 hours ago
केंद्र एवं राज्य शासन की सब्सिडी से घर की छत पर लगा सोलर रूफटॉप

केंद्र एवं राज्य शासन की सब्सिडी से घर की छत पर लगा सोलर रूफटॉप

रायपुर प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना से स्वच्छ एवं हरित ऊर्जा को बढ़ावा देने के…

4 hours ago
टैलेंट सर्च में दिखा युवाओं का दम, बॉक्सिंग-बैडमिंटन और तीरंदाजी ट्रायल्स में उमड़ी प्रतिभाएं

टैलेंट सर्च में दिखा युवाओं का दम, बॉक्सिंग-बैडमिंटन और तीरंदाजी ट्रायल्स में उमड़ी प्रतिभाएं

भोपाल  खेल एवं युवा कल्याण विभाग, मध्यप्रदेश द्वारा संचालित "टैलेंट सर्च 2026-27" अभियान प्रदेश के…

4 hours ago
कृषि और ग्रामीण अर्थव्यवस्था की तस्वीर बदलेगी सुठालिया परियोजना : राज्यमंत्री पंवार

कृषि और ग्रामीण अर्थव्यवस्था की तस्वीर बदलेगी सुठालिया परियोजना : राज्यमंत्री पंवार

भोपाल मछुआ कल्याण एवं मत्स्य विकास राज्यमंत्री नारायण सिंह पंवार ने प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी…

4 hours ago