Home » राजनांदगांव : मातृ वंदना योजना में 4944 का पंजीयन

राजनांदगांव : मातृ वंदना योजना में 4944 का पंजीयन

08/12/2023

राजनांदगांव केंद्र सरकार के प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के लिए पंजीयन शुरू कर दिया गया है। सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में योजना के लिए पात्र हितग्राहियों का पंजीयन किया जा रहा है। जिला प्रशासन से मिली जानकारी मुताबिक योजना के लिए पंजीयन 7 से 10 दिसंबर तक होना है। जिसके लिए विशेष अभियान शुरू किया गया है। अभियान के पहले दिन जिले में 4 हजार 944 हितग्राहियों का चिह्नांकन कर पंजीयन कराया गया। मिशन शक्ति के अंतर्गत प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना में निर्धारित मापदंडों में पात्र परिवारों के प्रथम बच्चे के जन्म पर 2 किस्तों में 5 हजार रुपए राशि व द्वितीय बालिका संतान होने पर एकमुश्त 6 हजार रुपए राशि दिए जाने का प्रावधान है। हितग्राहियों का पंजीयन, प्रकरणों का सत्यापन, प्रकरण का इम्यूनाईजेशन, एप्रुवल, आंगनबाड़ी केन्द्रों में पात्र हितग्राहियों का चिह्नांकन कर पंजीयन करना सहित अन्य कार्य अभियान के दौरान किया जाएगा।

Leave a comment