छत्तीसगढ़

राजनांदगांव : मानपुर पहुंची NIA की टीम, इस मामले में हो रही कार्रवाई…

मोहला । मोहला- मानपुर, अंबागढ़- चौकी जिले के मानपुर मुख्यालय में NIA ने दबिश दी। जानकारी के मुताबिक, औधी थाना क्षेत्र के चार इलाकों में टीम ने अपनी दबिश दी है। बताया जा रहा है कि, बीजेपी नेता बिरझू तारम की हत्या के आरोप में कई गिरफ्तारियां की गई हैं।

मिली जानकारी के अनुसार, सोमवार की सुबह NIA, आईटीबीपी, जिला पुलिस बल के सुरक्षा घेरे के साथ मानपुर स्थित दो जगहों पर छापा मार कार्रवाई प्रारंभ होने की खबर सामने आई है। मानपुर नगर मे दो जगह तथा औधी थाना क्षेत्र के चार जगहों पर NIA  ने दस्तक दी। NIA की इस कार्रवाई से इलाके में हड़कंप मच गया है।

एसपी ने दी मामले की जानकारी
इस मामले में एसपी यशपाल सिंह ने बताया कि, विधानसभा चुनाव के पहले भाजपा नेता बिरझू तारम की हत्या औंधी थाना क्षेत्र के सरखेड़ा गांव में नक्सलों के द्वारा की गई थी। जिसकी जांच राष्ट्रीय जांच एजेंसी कर रही है। इसी जांच को लेकर NIA की टीम जिले में दस्तक दी है और गिरफ्तारियां भी की जा रही है।

हत्याकांड में शामिल लोगों की गिरफ्तारियां तय
सरखेडा निवासी भाजपा नेता बिरझू तारम की नक्सलियों से टारगेट किलिंग कराने वाले लोगों की एक लम्बे समयांतराल अब गिरफ्तारी तय की जाने की खबर है। जिसके लिए सुबह की पहली किरण के साथ राष्ट्रीय जांच एजेंसी मानपुर- औंधी पहुंचकर 6 जगहों पर ताबड़तोड़ छापा मार कार्रवाई करते हुए हत्याकांड में शामिल लोगों को गिरफ्तार करने के संकेत मिले हैं।

हिरासत मे लिए गए हैं सरकारी कर्मचारी
गुप्त सूचना के अनुसार, नक्सलियों को लंबे समय से साथ देने वाले तथा भाजपा नेता बिरझू तारम हत्याकांड में शामिल लोगों की गिरफ्तारी सुबह से एनआईए कि टीम कर रही है। उन लोगों में शासकीय कर्मचारी, जेल में बंद नक्सल नेता सुरजू टेकाम के बेहद करीबी भी शामिल है।

kgnews

Recent Posts

CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जांजगीर-चांपा जिले में 295 करोड़ रुपये से अधिक के 341 विकास कार्यों का किया लोकार्पण एवं भूमिपूजन

CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जांजगीर-चांपा जिले में 295 करोड़ रुपये से अधिक के 341 विकास कार्यों का किया लोकार्पण एवं भूमिपूजन

विकास कार्यों से आमजन की सुविधाओं का होगा विस्तार - मुख्यमंत्री साय रायपुर मुख्यमंत्री विष्णु देव…

11 hours ago
CG : ऑडियो वायरल हुआ, व्यायाम शिक्षक नौकरी से निकाला गया

CG : ऑडियो वायरल हुआ, व्यायाम शिक्षक नौकरी से निकाला गया

जांजगीर-चांपा । जिले के स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय, नवागढ़ में पदस्थ संविदा व्यायाम…

11 hours ago
CG : कच्चे और टपकते घर के झंझट से मिली हमेशा के लिए मुक्ति पीएम जनमन आवास योजना से ग्राम आमादरहा के मोटू राम का सपना हुआ साकार

CG : कच्चे और टपकते घर के झंझट से मिली हमेशा के लिए मुक्ति पीएम जनमन आवास योजना से ग्राम आमादरहा के मोटू राम का सपना हुआ साकार

अम्बिकापुर , केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाएं किस तरह अंतिम पंक्ति में खड़े…

12 hours ago
CG : मेधावी नोनी बाबू योजना से संवर रहा श्रमिक की बेटी का भविष्य,ममता राजवाड़े योजना के सहयोग से बी.एस.सी. नर्सिंग की कर रहीं पढ़ाई

CG : मेधावी नोनी बाबू योजना से संवर रहा श्रमिक की बेटी का भविष्य,ममता राजवाड़े योजना के सहयोग से बी.एस.सी. नर्सिंग की कर रहीं पढ़ाई

अम्बिकापुर , छत्तीसगढ़ सरकार की जनकल्याणकारी नीतियां और श्रम विभाग की योजनाएं प्रदेश के गरीब…

12 hours ago
CG : पीएम सूर्य घर-मुफ्त योजना से ग्राम कंठी के उमाकांत का बिजली बिल हुआ शून्य, बिजली उपभोक्ता से बने ऊर्जादाता

CG : पीएम सूर्य घर-मुफ्त योजना से ग्राम कंठी के उमाकांत का बिजली बिल हुआ शून्य, बिजली उपभोक्ता से बने ऊर्जादाता

अम्बिकापुर , शासन की महत्वाकांक्षी पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजनाश् आम नागरिकों के लिए…

12 hours ago
CG : राष्ट्रीय पाण्डुलिपि सर्वेक्षण अभियान अंतिम चरण में, सरगुजा में मिलीं ऐतिहासिक और दुर्लभ पाण्डुलिपियां

CG : राष्ट्रीय पाण्डुलिपि सर्वेक्षण अभियान अंतिम चरण में, सरगुजा में मिलीं ऐतिहासिक और दुर्लभ पाण्डुलिपियां

अम्बिकापुर , कलेक्टर अजीत वसंत के निर्देशन एवं जिला पंचायत सीईओ विनय कुमार अग्रवाल के…

12 hours ago