राजनांदगांव : मिशन जलरक्षा : श्रमदान से बोरी बंधान…
राजनांदगांव , जिले के गांवों में बारिश का पानी बचाने युद्ध स्तर पर मुहिम जारी हैं। करीब 400 गांवों में यह अभियान जारी है। जिसमें भीषण गर्मी में भी पानी सहेजने के लिए पसीना बहाया जा रहा है। इस मुहिम को मिशन जल रक्षा का नाम दिया गया है।
खास बात यह है कि पानी बचाने के लिए जिलेभर में एक हजार जल योद्धा भी तैयार किए गए हैं। जिन्हें बकायदा तकनीकी प्रशिक्षण दिया गया है। इन जल योद्धाओं के नेतृत्व में जिलेभर के गांवों में लगातार अभियान जारी है। जिसमें प्रमुख रूप से बरसाती नालों में बोरी बंधान का काम किया जा रहा है ताकि बारिश का पानी अधिक समय तक स्टोर रहे। इससे गांवों के जलस्तर में भी सुधार होगा।
इसके अलावा तालाब, डबरी, स्टॉपडेम, चेकडैम, रिचार्ज शॉफ्ट, इंजेक्शन वेल और सोखता गड्ढा सहित रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम जैसी संरचनाओं कीनियमित देखरेख और जरुरी सुधार कार्य किया जा रहा है। ताकि बारिश के पानी को अधिक से अधिक संजोया जा सके। वहीं ग्राउंड वाटर लेवल में सुधार किया जा सके। साल 2025 में भी गर्मी के दौरान जल संरक्षण के लिए गांव-गांव में अभियान चलाया गया था।
लक्ष्य बनाकर चलें और मेहनत एवं लगन से करें पढ़ाई राजनांदगांव । विधानसभा अध्यक्ष डॉ.…
कतार बोनी और नैनो डीएपी राजनांदगांव । भारतीय मौसम विज्ञान विभाग द्वारा जारी अद्यतन दीर्घावधि…
राजनांदगांव , प्रशासनिक काम में लगे जिला अस्पताल के डॉक्टरों को अब ओपीडी, कैजुअल्टी में…
राजनांदगांव | सुशासन तिहार के तहत डॉ. बलदेव प्रसाद मिश्र स्कूल बसंतपुर के स्कूल मैदान…
राजनांदगांव , जैन बगीचे के नए हाल में रविवार को महाकौशल विहार सेवा ग्रुप का…
राजनांदगांव , विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह रविवार को पद्मश्री गोविंदराम निर्मलकर ऑडिटोरियम में आयोजित…