राजनांदगांव। मुख्यमंत्री ज्ञान प्रोत्साहन योजना अंतर्गत ऑनलाईन माध्यम से विद्यार्थियों द्वारा पंजीयन आमंत्रित किया गया था। कक्षा दसवीं अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति वर्ग के लक्ष्य की सीमा में आवेदन प्राप्त होने पर राज्य स्तर पर परीक्षण उपरांत अंतरिम सूची जिलों को जारी कर दी गई है। जारी सूची के संबंध में 15 जनवरी 2025 को शाम 5.30 बजे तक दावा आपत्ति प्रस्तुत की जा सकती है। सूची का अवलोकन छात्रवृत्ति पोर्टल पर किया जा सकता है। दावा आपत्ति का निराकरण कार्यालय जिला शिक्षा अधिकारी राजनांदगांव द्वारा किया जाएगा। कक्षा 12वीं अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति वर्ग हेतु लक्ष्य की सीमा में आवेदन प्राप्त नहीं होने के कारण आवेदन हेतु पोर्टल पुन: 10 जनवरी 2025 तक पात्र विद्यार्थियों को ऑनलाईन आवेदन प्रस्तुत कर सकते है।
अम्बिकापुर । सरगुजा अंचल की ऐतिहासिक, सांस्कृतिक एवं साहित्यिक धरोहर रामगढ़ में आषाढ़ के प्रथम…
सारंगढ़ बिलाईगढ़ । बच्चों की असाधारण प्रतिभा और उपलब्धियों को राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित करने…
सारंगढ़ बिलाईगढ़ । पशुपालन और डेयरी विभाग, भारत सरकार द्वारा वित्त पोषित और छत्तीसगढ़ सरकार…
कोंडागांव. मालगांव पंचायत भवन में सिलाई प्रशिक्षण के दौरान बड़ा हादसा टल गया. भवन की…
सारंगढ़ बिलाईगढ़ । कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू द्वारा दिये गये निर्देशानुसार खनिज अमला द्वारा शनिवार…
रायपुर कांग्रेस के राष्ट्रीय मीडिया और प्रचार विभाग के अध्यक्ष पवन खेड़ा ने कहा कि…