छत्तीसगढ़

राजनांदगांव : मुख्यमंत्री समग्र ग्रामीण विकास योजना अंतर्गत विभिन्न विकास कार्यों के लिए 89 लाख 47 हजार रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति

राजनांदगांव । मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सुरूचि सिंह ने मुख्यमंत्री समग्र ग्रामीण विकास योजना अंतर्गत जिले के विभिन्न ग्रामों में विकास कार्यों के लिए 89  लाख 47 हजार रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की है। डोंगरगढ़ विकासखंड के विभिन्न ग्रामों में विकास कार्यों के लिए 20 लाख 12 हजार रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की है। जिसके तहत ग्राम घोठिया में सीसी रोड निर्माण के लिए 2 लाख 60 हजार रूपए, ग्राम अछोली में शेड निर्माण कार्य के लिए 3 लाख रूपए, ग्राम डोड़की में रंगमंच निर्माण के लिए 3 लाख रूपए, ग्राम पेंडरी में व्यवसायिक परिसर निर्माण के लिए 8 लाख 92 हजार रूपए, ग्राम कसारी में सीसी रोड निर्माण के लिए 2 लाख 60 हजार रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है। छुरिया विकासखंड के विभिन्न ग्रामों में विकास कार्यों के लिए 54 लाख 35 हजार रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है। जिसके तहत ग्राम चिरचारीकला में शेड निर्माण के लिए 3 लाख 75 हजार रूपए, ग्राम पुर्रामटोला में शेड निर्माण के लिए 3 लाख 75 हजार रूपए, ग्राम गहिराभेंडी में शेड निर्माण के लिए 3 लाख 75 हजार रूपए, ग्राम पुर्रामटोला में पुलिया निर्माण कार्य के लिए 7 लाख रूपए, ग्राम आमगांव कु. में शेड निर्माण कार्य के लिए 3 लाख रूपए, ग्राम शिकारीमहका में शेड निर्माण कार्य के लिए 3 लाख रूपए, ग्राम बम्हनी चारभांठा में सामुदायिक भवन निर्माण के लिए 6 लाख 50 हजार रूपए, ग्राम खोभा में शेड निर्माण के लिए 3 लाख रूपए, ग्राम शिकारीटोला में सामुदायिक भवन निर्माण के लिए 6 लाख 50 हजार रूपए, ग्राम आतरगांव में यात्री प्रतीक्षालय निर्माण के लिए 5 लाख रूपए, ग्राम पाण्डेटोला में सीसी रोड निर्माण के लिए 2 लाख 60 हजार रूपए, ग्राम मरकाकसा में सामुदायिक भवन निर्माण के लिए 6 लाख 50 हजार रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है। राजनांदगांव विकासखंड के विभिन्न ग्रामों में विकास कार्यों के लिए 15 लाख रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है। जिसके तहत ग्राम सुन्दरा में सीसी रोड निर्माण के लिए 7 लाख 80 हजार रूपए, ग्राम बासुला में सीसी रोड निर्माण के लिए 5 लाख 20 हजार रूपए, ग्राम बासुला में शेड निर्माण कार्य के लिए 2 लाख रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है। निर्माण एजेंसियों को समय-सीमा में गुणवत्तायुक्त कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए गए है।

kgnews

Recent Posts

CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जांजगीर-चांपा जिले में 295 करोड़ रुपये से अधिक के 341 विकास कार्यों का किया लोकार्पण एवं भूमिपूजन

CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जांजगीर-चांपा जिले में 295 करोड़ रुपये से अधिक के 341 विकास कार्यों का किया लोकार्पण एवं भूमिपूजन

विकास कार्यों से आमजन की सुविधाओं का होगा विस्तार - मुख्यमंत्री साय रायपुर मुख्यमंत्री विष्णु देव…

8 hours ago
CG : ऑडियो वायरल हुआ, व्यायाम शिक्षक नौकरी से निकाला गया

CG : ऑडियो वायरल हुआ, व्यायाम शिक्षक नौकरी से निकाला गया

जांजगीर-चांपा । जिले के स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय, नवागढ़ में पदस्थ संविदा व्यायाम…

8 hours ago
CG : कच्चे और टपकते घर के झंझट से मिली हमेशा के लिए मुक्ति पीएम जनमन आवास योजना से ग्राम आमादरहा के मोटू राम का सपना हुआ साकार

CG : कच्चे और टपकते घर के झंझट से मिली हमेशा के लिए मुक्ति पीएम जनमन आवास योजना से ग्राम आमादरहा के मोटू राम का सपना हुआ साकार

अम्बिकापुर , केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाएं किस तरह अंतिम पंक्ति में खड़े…

8 hours ago
CG : मेधावी नोनी बाबू योजना से संवर रहा श्रमिक की बेटी का भविष्य,ममता राजवाड़े योजना के सहयोग से बी.एस.सी. नर्सिंग की कर रहीं पढ़ाई

CG : मेधावी नोनी बाबू योजना से संवर रहा श्रमिक की बेटी का भविष्य,ममता राजवाड़े योजना के सहयोग से बी.एस.सी. नर्सिंग की कर रहीं पढ़ाई

अम्बिकापुर , छत्तीसगढ़ सरकार की जनकल्याणकारी नीतियां और श्रम विभाग की योजनाएं प्रदेश के गरीब…

8 hours ago
CG : पीएम सूर्य घर-मुफ्त योजना से ग्राम कंठी के उमाकांत का बिजली बिल हुआ शून्य, बिजली उपभोक्ता से बने ऊर्जादाता

CG : पीएम सूर्य घर-मुफ्त योजना से ग्राम कंठी के उमाकांत का बिजली बिल हुआ शून्य, बिजली उपभोक्ता से बने ऊर्जादाता

अम्बिकापुर , शासन की महत्वाकांक्षी पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजनाश् आम नागरिकों के लिए…

8 hours ago
CG : राष्ट्रीय पाण्डुलिपि सर्वेक्षण अभियान अंतिम चरण में, सरगुजा में मिलीं ऐतिहासिक और दुर्लभ पाण्डुलिपियां

CG : राष्ट्रीय पाण्डुलिपि सर्वेक्षण अभियान अंतिम चरण में, सरगुजा में मिलीं ऐतिहासिक और दुर्लभ पाण्डुलिपियां

अम्बिकापुर , कलेक्टर अजीत वसंत के निर्देशन एवं जिला पंचायत सीईओ विनय कुमार अग्रवाल के…

8 hours ago