छत्तीसगढ़

राजनांदगांव : मुख्यमंत्री की पहल पर प्रेस क्लब राजनांदगांव की आवासीय कॉलोनी के लिए 2 करोड़ रूपए की राशि की मिली स्वीकृति

– प्राप्त राशि से सड़क, नाली, बाऊंड्रीवाल एवं अन्य अधोसंरचना निर्माण कार्य तेज गति से जारी
– 2 करोड़ रूपए की राशि प्राप्त होने के बाद आवासीय कालोनी एक विकसित सर्वसुविधायुक्त कालोनी के रूप में ले रही आकार
– प्रेस क्लब राजनांदगांव के सदस्यों ने मुख्यमंत्री को दिया धन्यवाद

राजनांदगांव। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की पहल पर प्रेस क्लब राजनांदगांव की आवासीय कॉलोनी के लिए 2 करोड़ रूपए की राशि स्वीकृत की गई है। प्राप्त राशि से सड़क, नाली, बाऊंड्रीवाल एवं अन्य अधोसंरचना निर्माण कार्य तेज गति से जारी है। उल्लेखनीय है कि प्रेस क्लब हाऊसिंग बोर्ड राजनांदगांव अंतर्गत 142 प्रेस मीडिया के प्रतिनिधियों को 1980 वर्ग फीट भूमि बसंतपुर पनेका में प्राप्त हुई है।

This image has an empty alt attribute; its file name is 53-3-1024x683.jpeg

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय द्वारा 2 करोड़ रूपए की राशि प्राप्त होने के बाद आवासीय कालोनी एक विकसित सर्व सुविधायुक्त कालोनी के रूप में आकार ले रही है। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह द्वारा विधायक निधि से प्राप्त 8 लाख रूपए की राशि से आवासीय कॉलोनी में गार्डन का कार्य पूर्ण हो गया है। वहीं वन विभाग द्वारा पौधरोपण किया गया है।  4 करोड़ के प्रोजेक्ट में 54 विद्युत पोल व 9 ट्रान्सफार्मर लगे हैं।
प्रेस क्लब के अध्यक्ष सचिन अग्रहरि एवं प्रेस क्लब हाऊसिंग बोर्ड के अध्यक्ष मिथलेश देवांगन ने बताया कि स्वीकृत 2 करोड़ रूपए की राशि से 10 एकड़ में बाऊण्ड्रीवाल बन रही है। गौरतलब है कि आवासीय कॉलोनी सर्वसुविधायुक्त बन रही है, जहां स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स, व्यावसायिक परिसर, मंदिर, पेयजल आपूर्ति के लिए पाइप लाईन की व्यवस्था की गई है। प्रेस क्लब एवं प्रेस क्लब हाऊसिंग बोर्ड के सदस्यों ने खुशी जाहिर की है एवं मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया है।

kgnews

Recent Posts

CG : श्रम विभाग में बड़ा फेरबदल: कई अधिकारियों का ट्रांसफर …

CG : श्रम विभाग में बड़ा फेरबदल: कई अधिकारियों का ट्रांसफर …

रायपुर । छत्तीसगढ़ शासन के श्रम विभाग ने विभागीय कार्यों में प्रशासनिक मजबूती और सुचारू…

5 minutes ago
नगर पंचायत बम्हनीडीह के नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों का शपथ ग्रहण समारोह कल

नगर पंचायत बम्हनीडीह के नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों का शपथ ग्रहण समारोह कल

नगर पंचायत बम्हनीडीह के नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों का शपथ ग्रहण समारोह कल मुख्यमंत्री विष्णु देव साय…

30 minutes ago
राजा रघुवंशी केस: सोनम को कैसे मिली जमानत? मेघालय हाईकोर्ट ने बताई पूरी वजह, परिवार जाएगा सुप्रीम कोर्ट

राजा रघुवंशी केस: सोनम को कैसे मिली जमानत? मेघालय हाईकोर्ट ने बताई पूरी वजह, परिवार जाएगा सुप्रीम कोर्ट

 इंदौर मेघालय हाई कोर्ट द्वारा सोनम रघुवंशी की जमानत बरकरार रखने के एक दिन बाद…

34 minutes ago
छत्तीसगढ़ में लागू हुई VB-G RAM G योजना, अब ग्रामीणों को मिलेंगे 125 दिनों के रोजगार की गारंटी

छत्तीसगढ़ में लागू हुई VB-G RAM G योजना, अब ग्रामीणों को मिलेंगे 125 दिनों के रोजगार की गारंटी

रायपुर. छत्तीसगढ़ में आज से ‘विकसित भारत-जी राम जी योजना’ लागू हो जाएगी. इस योजना…

1 hour ago
उज्जैन अब लिख रहा है औद्योगिक विस्तार की नई इबारत : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

उज्जैन अब लिख रहा है औद्योगिक विस्तार की नई इबारत : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

उज्जैन अब लिख रहा है औद्योगिक विस्तार की नई इबारत : मुख्यमंत्री डॉ. यादव विक्रम…

1 hour ago
ऋषिकेश से इंदौर आ रही बस में भीषण आग, 8 यात्रियों की दर्दनाक मौत; अधिकांश मृतक इंदौर के

ऋषिकेश से इंदौर आ रही बस में भीषण आग, 8 यात्रियों की दर्दनाक मौत; अधिकांश मृतक इंदौर के

इंदौर / दौसा ऋषिकेश से इंदौर आ रही एक निजी बस में टक्कर के बाद…

1 hour ago