छत्तीसगढ़

राजनांदगांव : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सुशासन में किसानों, महिलाओं, गरीब एवं पिछड़े वर्गों का बढ़ा मान-सम्मान

– सुशासन के एक वर्ष में हुए बहुत अच्छे कार्य – उमेश कुमार
– फोटो प्रदर्शनी में शासन की योजनाओं का अच्छा संकलन – राम स्वरूप
– राज्य शासन के एक साल पूर्ण होने के उपलक्ष्य में जनादेश परब के अवसर पर जनसंपर्क विभाग द्वारा कलेक्टोरेट में फोटो प्रदर्शनी का आयोजन

राजनांदगांव। राज्य शासन के एक साल पूर्ण होने के उपलक्ष्य में जनादेश परब के अवसर पर जनसंपर्क विभाग द्वारा कलेक्टोरेट में फोटो प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। फोटो प्रदर्शनी में राज्य शासन और जिले विकास कार्यों एवं उपलब्धियों को प्रदर्शित किया गया है। फोटो प्रदर्शनी में राज्य शासन द्वारा जनकल्याणकारी योजनाएं, कार्यक्रमों और इनसे लाभान्वित लोगों की जानकारी दी गई। प्रदर्शनी में महतारी वंदन योजना, कृषि उन्नति योजना, पोट्ठ लईका पहल, स्वच्छ भारत मिशन, प्रधानमंत्री आवास योजना, जल जीवन मिशन के अंतर्गत घर-घर नल से पेयजल की आपूर्ति सहित अन्य कल्याणकारी योजनाओं को प्रदर्शित किया गया है। कलेक्टोरेट आने वाले आगंतुकों ने राज्य शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं और कार्यक्रमों की सराहना की। उन्होंने शासन के प्रयासों की तारीफ करते हुए कहा कि इन योजनाओं से किसानों, महिलाओं, गरीब एवं पिछड़े वर्गों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाया गया है। प्रदर्शनी में नागरिकों ने राज्य शासन के एक वर्ष में किए गए योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन को देखकर प्रशंसा की। फोटो प्रदर्शनी में उपस्थित अतिथियों एवं पत्रकारों को जनमन, उदित छत्तीसगढ़ बुकलेट, खुशियों का नोटिफिकेशन, सुशासन के नवीन आयाम जैसी किताबों का नि:शुल्क वितरण किया गया।
जनसंपर्क विभाग द्वारा आयोजित फोटो प्रदर्शनी में केन्द्र एवं राज्य शासन के विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं, जिले के विकास कार्यों, नवाचार तथा अभियानों के संबंध में झलक प्रस्तुत की गई है। राजनांदगांव के उमेश कुमार ने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सुशासन के एक वर्ष में बहुत अच्छे कार्य किए गए हैं। जिसको इस फोटो प्रदर्शनी में बहुत अच्छे से प्रदर्शित किया गया है। उन्होंने कहा कि राज्य शासन ने किसान, महिलाओं, गरीब एवं पिछड़े वर्गों के लिए योजनाएं संचालित कर उन्हें लाभान्वित किया है और उन्हें उनका मान-सम्मान बढ़ाया है। उन्होंने कहा कि महिलाओं के लिए महतारी वंदन योजना से एक हजार रूपए प्रति माह मिलने से महिलाओं का सम्मान बढ़ा है। इसी तरह किसानों को धान खरीदी केन्द्र में ही माईक्रो एटीएम के माध्यम से राशि निकालने की सुविधाएं उपलब्ध कराई गई है। गरीबों के लिए सम्मान बढ़ाते हुए उन्हें प्रधानमंत्री आवास से लाभान्वित किया जा रहा है। पक्का आवास बनने से गरीबों के सपने साकार हो रहे हैं। जल जीवन मिशन के तहत घर-घर नल कनेक्शन से महिलाओं को सुविधा मिली है। डोंगरगांव विकासखंड के ग्राम मोखली निवासी श्री राम स्वरूप ने कहा कि केन्द्र एवं राज्य शासन की योजनाएं नागरिकों के लिए बहुत उपयोगी साबित हो रही है। उन्होंने कहा कि शासन-प्रशासन द्वारा किए गए विकास कार्यों को फोटो प्रदर्शनी के माध्यम से बहुत अच्छे से प्रदर्शित किया गया है। उन्होंने कहा कि यहां से प्राप्त नि:शुल्क पुस्तकें प्रतियोगी परीक्षा के दृष्टिकोण से बहुत उपयोगी है। जिसमें शासन की योजनाओं का अच्छा संकलन है।

kgnews

Recent Posts

कम लागत, दोगुना फायदा: जशपुर के किसान ने गेहूं की खेती से बढ़ाई आमदनी

कम लागत, दोगुना फायदा: जशपुर के किसान ने गेहूं की खेती से बढ़ाई आमदनी

कम लागत, दोगुना फायदा: जशपुर के किसान ने गेहूं की खेती से बढ़ाई आमदनी मुख्यमंत्री…

21 minutes ago
दुर्ग में 1149 म्यूल अकाउंट का खुलासा, करोड़ों की साइबर ठगी के लेनदेन का पर्दाफाश

दुर्ग में 1149 म्यूल अकाउंट का खुलासा, करोड़ों की साइबर ठगी के लेनदेन का पर्दाफाश

दुर्ग. दुर्ग जिले में साइबर ठगी का जाल अब म्यूल अकाउंट के जरिए संगठित रूप…

41 minutes ago
मानवता, सेवा और संवेदना का जीवंत केंद्र है सोठी आश्रम : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

मानवता, सेवा और संवेदना का जीवंत केंद्र है सोठी आश्रम : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

मानवता, सेवा और संवेदना का जीवंत केंद्र है सोठी आश्रम : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय…

45 minutes ago
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देश पर शासकीय कर्मचारियों को बड़ी राहत

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देश पर शासकीय कर्मचारियों को बड़ी राहत

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देश पर शासकीय कर्मचारियों को बड़ी राहत वित्त मंत्री ओपी…

46 minutes ago
MP में Combined Land Use का नया नियम, अब घरों से भी शुरू कर सकेंगे कारोबार

MP में Combined Land Use का नया नियम, अब घरों से भी शुरू कर सकेंगे कारोबार

भोपाल  प्रदेश सरकार अब हर तरह के लैंडयूज में उसके सभी प्रकार का इस्तेमाल और…

49 minutes ago
उज्जैन में Apple का विरोध, ‘जय श्री राम’ और ‘सलाम वालेकुम’ प्रतिक्रिया के दावे पर मचा विवाद

उज्जैन में Apple का विरोध, ‘जय श्री राम’ और ‘सलाम वालेकुम’ प्रतिक्रिया के दावे पर मचा विवाद

उज्जैन धार्मिक नगरी उज्जैन में तकनीक और आस्था आमने-सामने आ गए हैं। यहां एप्पल की…

50 minutes ago