छत्तीसगढ़

राजनांदगांव : मुढ़ीपार में ओवरब्रिज का निर्माण पूरा मनगटा जाने वाले लोगों को होगी सुविधा…

राजनांदगांव रेलवे ने मुढ़ीपार के ओवरब्रिज का निर्माण पूरा कर लिया है। वन चेतना केन्द्र मनगटा जाने वाले पर्यटकों को परेशानी नहीं होगी। पर्यटकों के अलावा आस-पास के दर्जनभर से ज्यादा गांव की 50 हजार से ज्यादा आबादी को रेलवे क्रॉसिंग में ट्रेनों की आवाजाही के दौरान रुकना नहीं पड़ेगा। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा इसी माह रेलवे के ओवरब्रिज एवं अंडरब्रिज के अलावा अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत पूर्ण होने वाले कामों का वर्चुअल शुभारंभ करने की संभावना जताई जा रही है।

रेलवे ने सालभर पहले मुढ़ीपार की रेलवे क्रॉसिंग के पास ओवरब्रिज का निर्माण शुरू किया था। चुनावी आचार संहिता एवं बारिश के अलावा, त्योहारों के बीच मजदूरों की कमी फिर मटेरियल का संकट होने के कारण इसके निर्माण की गति धीमी रही। लेकिन यह सभी समस्या दूर होने पर रेलवे ने इसके निर्माण में तेजी लाई और अब यह ओवरब्रिज पूरी तरह तैयार किया गया है। इसी माह इसका शुभारंभ होने के बाद वन चेतना केन्द्र मनगटा जाने वाले पर्यटकों एवं आसपास के ग्रामीणों को सुविधा मिलेगी। अभी तक यहां ट्रेनों की आवाजाही के दौरान राजनांदगांव से सोमनी होकर मनगटा जाने वाले पर्यटकों को रेलवे क्रॉसिंग में रुकना पड़ता था।

अन्य स्थानों का काम 60% पूरा रेलवे दुर्ग से बोरतलाव के बीच 13 स्थानों में ओवरब्रिज और अंडरब्रिज का निर्माण कर रहा है। इसमें कुछ का काम पूरा किया गया तो कुछ का शेष है। मुढ़ीपार में ओवरब्रिज का निर्माण पूरा कर लिया गया है। वहीं इसी माह धनगांव का ओवरब्रिज का काम पूरा कर लिया जाएगा। शेष स्थानों में 70-80 फीसदी काम पूरा हो चुका है। इससे ट्रेनों की स्पीड बढ़ेगी और यात्रियों का समय बचेगा।

kgnews

Recent Posts

Indore Metro के अंडरग्राउंड रूट में चुनौती, एयरपोर्ट एरिया में ब्लास्टिंग से होगी खुदाई

Indore Metro के अंडरग्राउंड रूट में चुनौती, एयरपोर्ट एरिया में ब्लास्टिंग से होगी खुदाई

इंदौर  इंदौर में मेट्रो ट्रेन के अंडरग्राउंड हिस्से का काम फिलहाल एयरपोर्ट के समीप चल…

25 minutes ago
Ladli Behna Yojana: कब आएगी 37वीं किस्त? ऐसे चेक करें खाते में आए ₹1500 या नहीं

Ladli Behna Yojana: कब आएगी 37वीं किस्त? ऐसे चेक करें खाते में आए ₹1500 या नहीं

भोपाल   लाडली बहना योजना मध्य प्रदेश सरकार की वो योजना है जो प्रदेश की जरुरतमंद…

31 minutes ago
विकास कार्यों में नही होगी कोई कमी -राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा

विकास कार्यों में नही होगी कोई कमी -राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा

​रायपुर         छत्तीसगढ़ शासन द्वारा प्रदेश की जनता की समस्याओं के त्वरित…

10 hours ago
रसिंहपुर के डायल-112 हीरोज ट्रेन से गिरकर घायल हुए व्यक्ति को त्वरित सहायता पहुँचाकर कराया अस्पताल में भर्ती

रसिंहपुर के डायल-112 हीरोज ट्रेन से गिरकर घायल हुए व्यक्ति को त्वरित सहायता पहुँचाकर कराया अस्पताल में भर्ती

भोपाल  नरसिंहपुर जिले के थाना गाडरवारा अंतर्गत चौकी सालीचौका क्षेत्र में डायल-112 जवानों की तत्परता,…

10 hours ago

सड़क दुर्घटना में चकनाचूर पेल्विस (श्रोणि) की हड्डी का सफल ऑपरेशन, सिम्स में युवक को मिला नया जीवन

रायपुर सड़क दुर्घटना में चकनाचूर पेल्विस (श्रोणि) की हड्डी का सफल ऑपरेशन, सिम्स में युवक…

10 hours ago
देश में शीघ्र लागू होगी समान नागरिक संहिता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

देश में शीघ्र लागू होगी समान नागरिक संहिता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि देश में एक निशान, एक विधान…

11 hours ago