राजनांदगांव : मुस्लिम समाज ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश, अशोक वृक्ष के लगाये सौ पौधे

राजनांदगांव। एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत मुस्लिम समाज द्वारा ईदगाह मैदान में पौधारोपण किया गया। शहर के गोल बाजार स्थित हनफी मस्जिद कमेटी की जानिब से पौधा रोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। इस आयोजन में अशोक वृक्ष के 100 पौधे ईदगाह मैदान के चारों ओर रोपे गए।


पर्यावरण संरक्षण संवर्धन का संदेश देने के लिए मुस्लिम समाज द्वारा आयोजित वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम में महापौर मधुसूदन यादव, नगर निगम नेता प्रतिपक्ष संतोष पिल्ले, पूर्व महापौर हेमा देशमुख, जामा मस्जिद कमेटी के सदर रईस अहमद शकील, समाजसेवी अंजुम अलवी, एसडीएम खेमलाल वर्मा, हनफी मस्जिद के सदर हाफिज शेख मोहम्मद, पार्षद सतीश मसीह, हेमंत लशकरे, कोतवाली टीआई रामेंद्र सिंह, हाजी रज्जाक बड़गुजर, आमीन हुड्डा, सैय्यद अली अहमद सहित अन्य तिथि शामिल हुए।


पौधारोपण कार्यक्रम में शिरकत करते हुए उपस्थित सभी अतिथियों ने समाज की सराहना करते हुए उपस्थित लोगों को संबोधित किया और वृक्षारोपण के महत्व को बताया। वहीं इस अवसर पर उपस्थित अतिथियों के साथ समाज के लोगों ने पौधारोपण किया। इस दौरान पौधारोपण को लेकर समाज के लोगों में खासा उत्साह नजर आ रहा था।

मुस्लिम समाज द्वारा आयोजित इस पौधारोपण कार्यक्रम की सराहना करते हुए महापौर मधुसूदन यादव ने कहा कि वृक्षारोपण के इस अभियान का हर समाज अनुसरण कर रहा है। उन्होंने कहा कि मुस्लिम समाज एक जिम्मेदार समाज है। समाज के लोगों ने पौधारोपण करने के साथ ही इन वृक्षों को संरक्षण देने की बात भी कही है, ताकि यहां वृक्षारोपण शत-प्रतिशत सफल हो सके।
शहर मुस्लिम समाज के अध्यक्ष हाजी रईस अहमद शकील ने पौधारोपण अभियान को लेकर कहा कि बीते कुछ वर्षों में ग्लोबल वार्मिंग तेजी से बढ़ता जा रहा है, जिससे आने वाले समय में काफी समस्या होगी। उन्होंने कहा कि हर समाज और व्यक्ति का दायित्व है कि वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण करें। उन्होंने कहा कि समाज के द्वारा इन पौधों को बड़ा करने इनका संरक्षण भी किया जाएगा। उन्होंने इस अभियान को सफल बनाने और पौधे उपलब्ध कराने के लिए जिला पंचायत सीईओ सुरुचि सिंह का आभार जताया है।

वृक्षारोपण के इस संक्षिप्त कार्यक्रम के आयोजन में हनफी मस्जिद के सेक्रेटरी एडवोकेट मोहम्मद हसन, हाजी सलीम रजा, मोहम्मद इब्राहिम, आबिद बेग, सैय्यद अफजल अली, आफताब अहमद, इमरान बीबा, नासिर जिंदरान, हाजी रसीद भाई, हाजी तनवीर अहमद, हाजी अतहर, हाजी वफीद भाई, हाजी जलालूदीन निर्वाण, असगर अली हासमी, रसीद भाई बेरिंग, हाजी बसीर भाई, हाजी आमीन भाई, हाजी सदरू, हाजी राजा भाई, हसन भाई एडवोकेट, अय्यूब भाई, अहमद रजा, अफजल खान, इमरान बीबा, गोलू बड़गुजर, जावेद भाई, फिरोज भाई, निसार भाई, असलम भाई सहित बड़ी संख्या में समाज के लोगों उपस्थित थे।

kgnews

Recent Posts

पेड़ों की अवैध कटाई पर बड़ा एक्शन, प्रधान पाठक निलंबित, अध्यक्ष और सचिव पर होगी FIR

पेड़ों की अवैध कटाई पर बड़ा एक्शन, प्रधान पाठक निलंबित, अध्यक्ष और सचिव पर होगी FIR

बालोद. बालोद जिले के गुरुर विकासखंड अंतर्गत शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बड़भूम परिसर में पर्यावरण…

25 minutes ago
दतिया उपचुनाव: वोटिंग में बचे 24 दिन, आज BJP का शीर्ष नेतृत्व करेगा रणनीतिक मंथन

दतिया उपचुनाव: वोटिंग में बचे 24 दिन, आज BJP का शीर्ष नेतृत्व करेगा रणनीतिक मंथन

भोपाल. दतिया उपचुनाव को लेकर भाजपा ने रविवार को भोपाल में दिग्गज नेताओं की बड़ी…

35 minutes ago
CM साय आज करेंगे डूमरतराई फेस-2 थोक बाजार का लोकार्पण, व्यापारियों को मिलेगी बड़ी सौगात

CM साय आज करेंगे डूमरतराई फेस-2 थोक बाजार का लोकार्पण, व्यापारियों को मिलेगी बड़ी सौगात

रायपुर. छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल द्वारा विकसित रायपुर के डूमरतराई थोक बाजार…

1 hour ago
MP सरकार के बेड़े में अगले महीने शामिल होगा 235 करोड़ का बॉम्बार्डियर चैलेंजर 3500 विमान

MP सरकार के बेड़े में अगले महीने शामिल होगा 235 करोड़ का बॉम्बार्डियर चैलेंजर 3500 विमान

भोपाल. मध्य प्रदेश सरकार आगामी अगस्त महीने में अपने राजकीय विमानन बेड़े का विस्तार करने…

2 hours ago
महादेव सट्टा प्रमोटर के भांजे पर जानलेवा हमले का आरोप, प्रॉपर्टी डीलर को बेसबॉल-चाकुओं से पीटा

महादेव सट्टा प्रमोटर के भांजे पर जानलेवा हमले का आरोप, प्रॉपर्टी डीलर को बेसबॉल-चाकुओं से पीटा

भिलाई नगर. महादेव ऑनलाइन सट्टा ऐप से जुड़े सौरभ चंद्राकर के भांजे प्रखर चंद्राकर का…

2 hours ago
MP में बदली DRP नीति, अब मेडिकल कॉलेजों के डीन तय करेंगे PG डॉक्टरों की पोस्टिंग

MP में बदली DRP नीति, अब मेडिकल कॉलेजों के डीन तय करेंगे PG डॉक्टरों की पोस्टिंग

भोपाल. मध्य प्रदेश सरकार ने जिला रेजिडेंट प्रोग्राम (डीआरपी) नीति में तीन साल बाद बड़ा…

3 hours ago