राजनांदगांव : मूल्यांकन में गलती की तो रुकेगा इंक्रीमेंट…

राजनांदगांव , दसवीं-बारहवीं बोर्ड की कापियों का मूल्यांकन सोमवार से शुरू हो गया है। शहर के स्टेट स्कूल को मूल्यांकन केंद्र बनाया गया है। पहले चरण में 10 वीं की 44500 और 12 वीं की 17336 कापियां पहुंची हैं। जिसका मूल्यांकन संबंधित विषय के शिक्षक ही करेंगे।

हर शिक्षक को एक दिन में अधिकतम 40 कॉपी जांचने का लक्ष्य दिया गया है। वहीं गलती के लिए सख्त निर्देश भी जारी हुए हैं। मूल्यांकन में गंभीर त्रुटि मिलने पर संबंधित शिक्षक का इंक्रीमेंट रोकने की कार्रवाई होगी। वहीं तीन से पांच साल के लिए डिबार (मूल्यांकन कार्य से पृथक) करने की कार्रवाई भी होगी।

मूल्यांकन कार्य के दौरान कोई भी शिक्षक मोबाइल फोन का इस्तेमाल भी नहीं करेगा। सोमवार को मूल्यांकन कार्य शुरु होने से पहले बैठक लेकर सभी को नियम-निर्देशों की जानकारी दी गई। इसके बाद कॉपियों का मूल्यांकन शुरु हो गया है।

पहले दिन 1400 कॉपियों का का हुआ मूल्यांकन: पहले दिन 10वीं की 878 और 12वीं की 499 कॉपियों की जांच की गई। पहले दिन पहले दिन 320 व्याख्याता मूल्यांकन के लिए पहुंचे। मूल्यांकन के पहले दिन प्रति​तिदिन के लक्ष्य से कुछ कम कॉपियों की जांच हुई है। वेलवर्स को 10वीं की प्रति कॉपी जांच करने पर 10 रुपए एवं 12वीं की प्रति कॉपी की जांच करने पर 11 रुपए का भुगतान किया जाएगा।

स्टेट हाई स्कूल के प्राचार्य माधव सिंह ने बताया कि मूल्यांकन कर्ताओं के लिए प्रकाश, फर्नीचर, पेयजल एवं अन्य सुविधा प्रदान की गई है। दोनों कक्षाओं की लगभग 61 हजार 836 कॉपियों का मूल्यांकन 4 अप्रैल तक पूरा करने बोर्ड द्वारा निर्देशित किया गया है। पहले चरण की जांच पूरी होगी तो और कापियां आएंगी।

kgnews

Recent Posts

केन्द्र सरकार युवाओं की भविष्य सुरक्षा के लिए पूर्ण प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

केन्द्र सरकार युवाओं की भविष्य सुरक्षा के लिए पूर्ण प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

केन्द्र सरकार युवाओं की भविष्य सुरक्षा के लिए पूर्ण प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री डॉ. यादव भोपाल …

8 minutes ago
CG : प्रधानमंत्री अनुसूचित जाति अभ्युदय योजना के तहत ऋण एवं अनुदान के लिए आवेदन आमंत्रित

CG : प्रधानमंत्री अनुसूचित जाति अभ्युदय योजना के तहत ऋण एवं अनुदान के लिए आवेदन आमंत्रित

कोण्डागांव, जिला अंत्यावसायी सहकारी विकास समिति मर्यादित, कोण्डागांव द्वारा वर्ष 2026-27 के लिए बैंक प्रवर्तित…

22 minutes ago
CG : जल जीवन मिशन के तहत पेयजल गुणवत्ता की हुई सघन जांच, वाटर ट्रीटमेंट प्लांट का पानी सुरक्षित पाया गया

CG : जल जीवन मिशन के तहत पेयजल गुणवत्ता की हुई सघन जांच, वाटर ट्रीटमेंट प्लांट का पानी सुरक्षित पाया गया

एफटीके के माध्यम से 10 मानकों पर हुई जांच, आंगनबाड़ी एवं विद्यालयों के पेयजल की…

30 minutes ago
CG : करियर गाइडेंस कार्यशाला में विद्यार्थियों को मिला विशेषज्ञों का मार्गदर्शन

CG : करियर गाइडेंस कार्यशाला में विद्यार्थियों को मिला विशेषज्ञों का मार्गदर्शन

12वीं के बाद सही करियर चयन और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी पर दिए गए महत्वपूर्ण…

36 minutes ago
CG : परिवहन सुविधा केंद्रों के लिए पात्र-अपात्र सूची जारी

CG : परिवहन सुविधा केंद्रों के लिए पात्र-अपात्र सूची जारी

31 जुलाई तक दर्ज करा सकेंगे दावा एवं आपत्तिनिर्धारित समय-सीमा के बाद प्राप्त आवेदनों पर…

39 minutes ago
CG : मैनपुर परियोजना में आंगनबाड़ी भर्ती की अनंतिम योग्यता सूची जारी

CG : मैनपुर परियोजना में आंगनबाड़ी भर्ती की अनंतिम योग्यता सूची जारी

कार्यकर्ता एवं सहायिका के रिक्त पदों पर भर्ती प्रक्रिया आगे बढ़ी31 जुलाई तक ऑनलाइन दर्ज…

41 minutes ago