– धनिया बाई ठाकुर एवं रमेश पिंगले के निधन उपरांत परिजनों ने किया नेत्रदान
राजनांदगांव। राष्ट्रीय अंधत्व एवं अल्प दृष्टि नियंत्रण कार्यक्रम अंतर्गत धनिया बाई ठाकुर एवं रमेश पिंगले के निधन उपरांत परिजन द्वारा नेत्रदान किया गया। राजनांदगांव शहर के लखोली निवासी धनिया बाई ठाकुर की मृत्यु 19 अप्रैल 2025 एवं नेहरू नगर निवासी रमेश पिंगले की मृत्यु 25 अप्रैल 2025 हो गई थी। निधन उपरांत दोनों पुण्यात्मा का नेत्रदान उनके परिजन द्वारा किया गया। नेत्रदान एवं नेत्र मेडिकल कालेज रायपुर भेजने की प्रक्रिया मेडिकल कॉलेज व अंधत्व नियंत्रण इकाई की टीम ने पूरा किया।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. नेतराम नवरतन ने बताया कि वर्ष 2024-25 में जिले में 16 नेत्रों का दान लेकर मेडिकल कॉलेज रायपुर भेजा गया था। इन नेत्रों से राज्य में चिन्हित अंधत्व से पीडि़त रोगियों को प्रत्यारोपण उपरांत नेत्र ज्योति प्राप्त हुई होगी। मृत्यु उपरांत नेत्रदान एक नेक और मानवीय कार्य है, जिससे किसी जरूरतमंद व्यक्ति को दृष्टि प्राप्त हो सकती है। नेत्रदान महादान है। मृत्युपरांत नेत्रदान कर किसी की जिंदगी में रौशनी ला सकते है।
भोपाल गुना जिले के थाना म्याना क्षेत्र में डायल-112 जवानों की संवेदनशील एवं मानवीय कार्रवाई…
रायपुर संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल के निर्देश पर छत्तीसगढ़ की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, लोक कलाओं…
रायपुर उप मुख्यमंत्री अरुण साव विश्व सायकल दिवस पर आज जगदलपुर में आयोजित 'सन्डे ऑन…
रायपुर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित अपने निवास कार्यालय में 36वीं…
भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि सहकारिता क्षेत्र प्रदेश की ग्रामीण अर्थव्यवस्था…
रायपुर. उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने संभागीय मुख्यालय जगदलपुर में लोक निर्माण, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी…