राजनांदगांव , छत्तीसगढ़ की मेजबानी में पहली बार खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026 का आयोजन होने जा रहा है। भारतीय खेल प्राधिकरण साई द्वारा इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता की जिम्मेदारी छत्तीसगढ़ को सौंपी गई है। यह आयोजन रायपुर एवं जगदलपुर में संपन्न होगा।

प्रतियोगिता के व्यापक प्रसार के उद्देश्य से मशाल गौरव यात्रा प्रदेश के सभी जिलों में भ्रमण कर रही है। इसी क्रम में गुरुवार को विशाल मशाल यात्रा का राजनांदगांव आगमन हुआ। दिग्विजय स्टेडियम परिसर में इस मशाल यात्रा का स्वागत किया गया।

कार्यक्रम में जिला पंचायत उपाध्यक्ष किरण साहू, जनपद पंचायत अध्यक्ष प्रतिमा चंद्राकर, पूर्व अध्यक्ष राजगामी संपदा न्यास संतोष अग्रवाल, रमेश पटेल, भाजपा जिला अध्यक्ष कोमल सिंह राजपूत, छत्तीसगढ़ हॉकी संघ अध्यक्ष फिरोज अंसारी, सहायक संचालक खेल एवं युवा कल्याण विभाग ए. एक्का, अंतर राष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी मृणाल चौबे, डीईओ प्रवास सिंह बघेल, क्रीड़ा अधिकारी अनिल गौतम, प्रबंधक दिग्विजय स्टेडियम देवेंद्र ठाकुर, खेलो इंडिया कोच गणेश प्रसाद शर्मा, शकील अहमद, साईं सेंटर कोच परमजीत सिंह मौजूद रहे।

विशेषता भी बताई गई किरण साहू ने हरी झंडी दिखाकर मशाल गौरव यात्रा को रवाना किया। मशाल यात्रा वाहन चिखली स्कूल भी पहुंचा, जहां स्वागत किया गया। यहां छोटे-छोटे हॉकी खिलाड़ियों को ट्राइबल गेम्स की विशेषताओं, खेलों की गुणवत्ता तथा भविष्य की संभावनाओं के बारे में जानकारी दी गई।

खेल विशेषज्ञों द्वारा बच्चों को प्रतिभा चयन प्रक्रिया, प्रशिक्षण के अवसरों एवं राष्ट्रीय स्तर पर आगे बढ़ने विस्तार से समझाया। खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स का मुख्य उद्देश्य खिलाड़ियों की पहचान कर उन्हें आधुनिक प्रशिक्षण सुविधाएं उपलब्ध कराना तथा उन्हें राष्ट्रीय एवं अंतर राष्ट्रीय स्तर पर स्थापित करना है।

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *