दुर्ग। शहर क्षेत्र में एक बार फिर से चाकूबाजी की वारदात सामने आई है। शांति नगर में रात करीब 8:30 बजे आपसी विवाद में एक नाबालिग की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। बताया जा रहा है कि मोहन नगर थाना अंतर्गत शक्ति नगर क्षेत्र में भोले बाबा की बारात निकाली गई थी,जिसे देखने मृतक क्षय कुमार उर्फ नानू पहुंचा था।
बारात में शामिल शक्ति नगर के कुछ युवाओं के साथ किसी बात को लेकर उसका विवाद हो गया, जो देखते ही देखते बढ़ गया।
विवाद बढ़ने पर युवकों ने पहले नानू की लात-घूंसों से पिटाई की और फिर अपने पास रखे चाकुओं से उस पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल नाबालिग की मौके पर ही मौत हो गई।
अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद क्षेत्र में तनाव की स्थिति बन गई, जिसे देखते हुए पुलिस ने मौके पर पहुंचकर हालात को काबू में किया। वारदात को अंजाम देने के बाद सभी आरोपी फरार हो गए। जानकारी के मुताबिक आरोपी युवक नशे में धुत्त थे। पुलिस ने लोगों की निशानदेही पर पांच संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। क्षेत्र में अवैध नशे और अन्य गैरकानूनी गतिविधियों को लेकर लोगों में भारी आक्रोश देखा गया। गौरतलब है कि शांति नगर और शक्ति नगर एक-दूसरे से सटे हुए क्षेत्र हैं।
रायपुर धमतरी जिले के प्रतिभाशाली और आर्थिक रूप से कमजोर युवाओं के…
रायपुर शासन की डिजिटल सेवाएं अब आम नागरिकों के लिए सुविधाजनक, पारदर्शी और समयबद्ध सेवा…
भोपाल भिंड जिले के थाना मेहगाँव क्षेत्र में डायल-112 जवानों की तत्परता एवं संवेदनशील कार्यवाही…
भोपाल महिला सुरक्षा शाखा, पुलिस मुख्यालय, भोपाल द्वारा शुक्रवार को पुलिस मुख्यालय के नवीन भवन…
रायपुर रायपुर में होगा राष्ट्रीय ’साइंस म्यूजियम’ का आयोजन छत्तीसगढ़ में विज्ञान एवं अनुसंधान गतिविधियों…
रायपुर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ मंत्रिमंडल का दो दिवसीय 'चिंतन शिविर…