मेडिकल कॉलेज अस्पताल के सामने अवैध कब्जा कर संचालित की जा रही दुकानों में नशे का सामान बेचने की जानकारी मिल रही है। शहर के अधिकांश ग्रामीण वार्डों में कुछ लोगों ने खाली भूमि में अवैध कब्जा कर अवासीय पट्टे की मांग को लेकर आवेदन लगा दिया। भाजपा और कांग्रेस के पार्षदों ने अवैध कब्जा हटाने की मांग को लेकर निगम एवं एसडीएम कार्यालय में पहले भी आवेदन किया था। लेकिन इन पांच सालों में अफसरों ने शहर में बढ़ रहे अतिक्रमण का जायजा तक नहीं लिया। यहां भी बुलडोजर चलाने जरूरत है।प्रदेश के कई जिलों में नोटिस देने के बाद भी कब्जा नहीं हटाने पर बुलडोजर से कब्जा हटाने की कार्रवाई को देख जिले में भी यह मांग उठने लगी है। पुलिस, आबकारी, राजस्व और निगम और ग्राम पंचायतों को बढ़ते अवैध अतिक्रमण पर ध्यान देने की जरूरत है। अफसरों को लगातार इसकी सूचना और शिकायत मिलती रही। लेकिन अफसरों ने कब्जा वाले स्थानों का नहीं जायजा लिया नहीं कब्जा हटाने की कार्रवाई की। राजधानी में बुलडोजर से अवैध कब्जा हटाने के बाद संस्कारधानी में भी कब्जा हटाने की मांग उठ रही है।कलेक्टर ने दिए थे कब्जा हटाने के निर्देश एमसीएच के सामने से अवैध कब्जा हटाना जरूरी है। इसी रास्ते से नर्सिंग कॉलेज की छात्राएं और आरटीओ के कर्मचारी आना-जाना करते हैं। स्वास्थ्य सचिव ने पूर्व में कब्जा हटाने निगम को निर्देश दिए गए थे। तत्कालीन आयुक्त ने कब्जा हटवाया लेकिन कुछ दिन के बाद फिर से अतिक्रमण हो गया। एमसीएच की बाउंड्री से सट कर झोपड़ीनुमा दुकान एवं बिजली का अवैध कनेक्शन लेकर दुकानदारी की जा रही है। हाल ही में कलेक्टर डोमन सिंह ने अस्पताल का निरीक्षण किया था उन्होंने कब्जा हटाने निर्देश दिए थे।छेड़खानी और लूट का बना रहता है खतरा जिला प्रशासन मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल के सामने से कब्जा नहीं हटा सका है। सालों पहले कब्जा हटाने के बाद दोबारा यहां अतिक्रमण दुकानें संचालित की जा रही है। मरीज और परिजन के जरूरत का सामान बेचने की आ़ड़ में नशीले पदार्थ बेचने की शिकायतें भी सामने आती रही है। तंबाकू, सिगरेट की बिक्री के चलते यहां देर रात तक असामाजिक तत्वों का जमावड़ा रहता है। जबकि अस्पताल से नेशनल हाइवे के बीच रास्ते में सन्नाटा होने के कारण महिलाओं से छेड़खानी एवं लूट जैसी घटना की हमेशा आशंका बनी रहती है।ग्रामीण वार्ड के पार्षदों ने की थी इसकी शिकायत शहर के बजरंगपुर नवागांव बापूटोला वार्ड 1, पुराना एवं नया ढाबा वार्ड, रेवाडीह, मोहारा, मोहड़, हल्दी, लखोली, कन्हारपुरी बसंतपुर, चिखली इन वार्डों में अतिक्रमण की बाढ़ है। यहां के पार्षदों ने निगम आयुक्त से इसकी शिकायत कर कब्जा हटाने की मांग की थी। उन्होंने यह भी कहा था जिन्होंने पट्टे की मांग की है उनका दोबारा सर्वे कर उन्हें पट्टा प्रदान करें लेकिन जिन संपन्न ओर रसूखदरों ने कब्जा किया है। उनका कब्जा हटाने की कार्रवाई निगम द्वारा की जानी चाहिए। पार्षदों ने निगम को लिखित में सूचना दी है।
Home »





