राजनांदगांव : मेडिकल कॉलेज में 125 सीटों में हुई एडमिशन

राजनांदगांव , मेडिकल कॉलेज में नए सत्र के लिए एडमिशन का दौर शुरू हो गया है। 18 अगस्त से एडमिशन के लिए काउंसिलिंग शुरू हुई है। जो 23 अगस्त तक चलेगी। दो दिन में ही करीब 80 स्टूडेंट्स काउंसिलिंग में शामिल हो गए हैं। इनमें 29 का दाखिला भी हो गया है। मेडिकल कॉलेज के डीन डॉण् पंकज लूका ने बताया कि मेडिकल कॉलेज में कुल 125 सीटें हैं। जिसमें ऑल इंडिया कोटे की 18 सीटए सेंट्रल नॉमिनी की 3 और शेष 104 सीटें स्टेट कोटे की है। दो दिन की काउंसिलिंग के बाद इसमें से 29 सीटों पर दाखिला पूरा हो गया है।

इन दो दिनों में स्टेट कोटे के 26 सीटों पर एडमिशन पूरा हो गया है। वहीं ऑल इंडिया कोटे की 3 सीटों पर दाखिला हुआ है। मेडिकल कॉलेज में स्टेट कोटे के लिए 22 अगस्त तक काउंसिलिंग होगीए वहीं ऑल इंडिया कोटे के लिए 23 अगस्त तक काउंसिलिंग पूरी होगी। बुधवार को भी पूरे दिन काउंसलिंग का दौर जारी रहा। अब तक 80 स्टूडेंट्स मेडिकल कॉलेज में रिपोर्ट कर चुके हैं। बता दें कि बीते साल पहले चरण में ही मेडिकल कॉलेज में स्टेट कोटे की ज्यादतार सीटों पर एडमिशन पूरा हो गया था।

दस्तावेजों का किया गहन परीक्षणए कमेटी गठित की एमबीबीएस में एडमिशन के लिए पहुंच रहे अभ्यर्थियों के दस्तावेजों का गहनता से जांच की जा रही है। किसी तरह की त्रूटि या चूक की आशंका को देखते हुए अधिक गंभीरता बरतने कहा गया है। एडमिशन प्रक्रिया को पूरी करने के लिए मेडिकल कॉलेज में डॉक्टरों की एक टीम भी गठित की गई है। यही टीम अभ्यर्थियों के सभी दस्तावेजों का जांच कर रही है। जिसके बाद एडमिशन की प्रक्रिया पूरी की जा रही है। यही वजह है कि दो दिन में 80 अभ्यर्थियों के पहुंचने के बाद भी सिर्फ 29 को ही अब तक दाखिला मिल सका है।

kgnews

Recent Posts

CG : रिश्वत लेते पकड़े गए एसडीओ, पटवारी समेत 5 आरोपियों के खिलाफ चालान पेश …

CG : रिश्वत लेते पकड़े गए एसडीओ, पटवारी समेत 5 आरोपियों के खिलाफ चालान पेश …

रायपुर। छत्तीसगढ़ में भ्रष्टाचार के खिलाफ एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए…

14 seconds ago
राजनांदगांव : शहर में दस हजार पौधे लगाने की तैयारी, स्थान का निरीक्षण किया…

राजनांदगांव : शहर में दस हजार पौधे लगाने की तैयारी, स्थान का निरीक्षण किया…

राजनांदगांव , शहर में हरियाली बढ़ाने के लिए नगर निगम ने इस वर्ष 10 हजार…

3 minutes ago
CG : रायपुर आरा मिल से 20 घन मीटर साल लकड़ी बरामद, तस्कर सुनील गुप्ता गिरफ्तार …

CG : रायपुर आरा मिल से 20 घन मीटर साल लकड़ी बरामद, तस्कर सुनील गुप्ता गिरफ्तार …

कोरबा। वन मंडल कोरबा ने अवैध लकड़ी तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए अंतर-जिला…

4 minutes ago
राजनांदगांव : तीरंदाजी में राजनांदगांव का सटीक निशाना, खिलाड़ियों ने जीते खिताब…

राजनांदगांव : तीरंदाजी में राजनांदगांव का सटीक निशाना, खिलाड़ियों ने जीते खिताब…

राजनांदगांव , दुर्ग की संभाग स्तरीय तीरंदाजी प्रतियोगिता में राजनांदगांव की संस्कारधानी तीरंदाजी संघ जंगलपुर…

6 minutes ago
CG : 8 पैसेंजर ट्रेनें रद्द, रेल यात्रियों की बढ़ेगी परेशानी …

CG : 8 पैसेंजर ट्रेनें रद्द, रेल यात्रियों की बढ़ेगी परेशानी …

बिलासपुर। रायपुर मंडल के भाटापारा-हथबंद स्टेशन के बीच तीसरी लाइन में आटो सिग्नलिंग कार्य पूरा…

9 minutes ago
CG : दो नगर सैनिक गिरफ्तार, सर्पदंश मुआवजा घोटाले में संलिप्तता का खुलासा …

CG : दो नगर सैनिक गिरफ्तार, सर्पदंश मुआवजा घोटाले में संलिप्तता का खुलासा …

बिलासपुर। जिले में सर्पदंश से मौत के फर्जी मामलों के जरिए शासन की सहायता राशि…

13 minutes ago