राजनांदगांव . कलेक्टर जितेंद्र यादव के निर्देश पर सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से वाहन चालकों की निगरानी की जा रही है, और मोटरयान अधिनियम का उल्लंघन करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जा रही है।
अतिरिक्त क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी ने बताया कि परिवहन और पुलिस विभाग की संयुक्त कार्रवाई में 1 जनवरी से 24 अक्टूबर तक 504 वाहन चालकों के ड्राइविंग लाइसेंस निलंबित किए गए हैं।
इन उल्लंघनों में प्रमुख रूप से रेड लाइट जम्प करने वाले 120 चालकों, ओवर स्पीड में वाहन चलाने वाले 116 चालकों, मालवाहन में सवारी ढोने वाले 148 चालकों, शराब पीकर वाहन चलाने वाले 78 चालकों, मोबाइल फोन का उपयोग करते हुए वाहन चलाने वाले 29 चालकों और ओवरलोड परिवहन करने वाले 13 चालकों के लाइसेंस निलंबित किए गए हैं।
इस कार्रवाई के जरिए प्रशासन सड़क सुरक्षा को बढ़ावा देने और नियमों के पालन को सुनिश्चित करने के लिए कृतसंकल्पित है।
सूरजपुर/ रायपुर. प्रदेश के वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री केदार कश्यप के मार्गदर्शन तथा प्रधान मुख्य…
रायपुर. उप मुख्यमंत्री अरुण साव किरंदुल में तहसील साहू संघ द्वारा आयोजित कर्मा महोत्सव, नवीन…
बीएमएचआरसी में 12 किलो के जटिल ओवरी ट्यूमर की सफल सर्जरी -बड़ी आंत, पेशाब की…
दंतेवाड़ा. पश्चिम एशिया में उपजे मौजूदा संकट और उससे उत्पन्न परिस्थितियों को देखते हुए छत्तीसगढ़…
उप मुख्यमंत्री अरुण साव का बस्तर में निर्माण कार्यों का निरीक्षण जारी मिशन अमृत के…
नैनो उर्वरकों से खेती बन रही अधिक लाभकारी, किसानों को मिल रहे बेहतर परिणाम कम…