अवैध रेत उत्खनन के लिए बनाए गए रैम्प तोड़ा गया
राजनांदगांव । कलेक्टर जितेन्द्र यादव के निर्देशानुसार जिले में खनिज के अवैध उत्खनन एवं परिवहन पर लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में आज कुमरदा तहसील अंतर्गत ग्राम मोतीपुर नदी घाट में राजस्व विभाग की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध रेत उत्खनन के लिए बनाए गए रैम्प को तोड़ दिया। साथ ही घाट तक पहुंचने वाले मार्ग को काटकर पूरी तरह अवरुद्ध कर दिया गया, ताकि भविष्य में अवैध गतिविधियों पर रोक लगाई जा सके।
इससे पहले टीम द्वारा मोतीपुर नदी घाट से अवैध रूप से रेत का परिवहन कर रहे दो माजदा वाहनों को रेत सहित जप्त किया गया। दोनों वाहनों को थाना डोंगरगांव के सुपुर्द कर अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। कार्रवाई के दौरान तहसीलदार विजय कोठारी सहित राजस्व विभाग की टीम मौके पर उपस्थित रही।
भोपाल उच्च शिक्षा विभाग द्वारा संचालित ई-प्रवेश पोर्टल पर शैक्षणिक सत्र 2026-27 की प्रवेश प्रक्रिया…
देश में पहली बार एक साथ 12 उद्यानिकी फसलों को मिला जी आई टैग वर्ष…
सिवनी मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 1 जुलाई यानी आज सिवनी के पॉलीटेक्निक कॉलेज ग्राउंड में…
उज्जैन सिंहस्थ-2028 के लिए उज्जैन के प्रमुख मंदिरों के कायाकल्प की व्यापक तैयारी शुरू हो…
रामपुर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आस्था व विरासत के अपमान पर विपक्ष पर कड़ा प्रहार…
भोपाल राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने कहा है कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति भारतीय संस्कृति, ज्ञान परंपरा…