राजनांदगांव सोमनी थाना क्षेत्र के अंजोरा के पास तेज रफ्तार कार ने मोपेड सवार वृद्ध को अपनी चपेट में ले लिया। हादसा इतना भीषण था कि वृद्ध की मौके पर ही मौत हो गई।घटना शनिवार शाम की है। जानकारी के मुताबिक मोखला निवासी कोदूराम साहू (62 वर्ष) अपनी बेटी से मिलने उसके ससुराल खपरी गांव जा रहा था। कोदूराम अपने मोपेड से जा रहे थे, अभी वे अंजोरा पहुंचे थे, तभी उन्हें पीछे से आ रही तेज रफ्तार कार ने अपनी चपेट में ले लिया। कार में फंसकर कोदूराम करीब 500 मीटर तक घसीटते रहे। हादसे में मौके पर ही उनकी मौत हो गई। पुलिस ने कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *