राजनांदगांव . शहरवासियों को शुद्ध और पर्याप्त पेयजल मुहैया कराने के लिए नगर निगम लगातार प्रयासरत है। इसके तहत नगर निगम का जल विभाग मोहारा स्थित 10, 17 और 27 एमएलडी फिल्टर प्लांट को 24 घंटे तीनों पाली में संचालित कर रहा है। फिल्टर प्लांट में हर दिन रॉ-वाटर और क्लीयर वाटर का परीक्षण, साथ ही क्लोरिन टेस्ट भी किए जाते हैं। साथ ही मोहारा स्थित शिवनाथ नदी का जल स्तर प्रतिदिन मॉनीटर किया जाता है। फिलहाल नदी के एनीकट में रॉ वाटर की पर्याप्त उपलब्धता है।
महापौर मधुसूदन यादव और आयुक्त अतुल विश्वकर्मा के निर्देश पर फिल्टर प्लांट के सभी जल संयंत्रों की सफाई की जा रही है। इसके तहत फिल्टर बेड, चैनल और एरियेशन टैंक की सफाई की जा रही है।
नियमित रूप से उच्च स्तरीय जलागार (टंकिया) की सफाई भी की जाती है। इसके अतिरिक्त प्लांट परिसर के छोटे और कटिली झाड़ियों की कटाई कर उन्हें साफ किया जा रहा है।
सुचारू पेयजल आपूर्ति के लिए नगर निगम के अधिकारी और कर्मचारी प्लांट की सतत निगरानी कर रहे हैं और प्रतिदिन पेयजल आपूर्ति की प्रक्रिया की जांच कर रहे हैं। जल शुद्धीकरण के लिए सभी आवश्यक सामग्रियों जैसे फिटकिरी, ब्लीच, क्लोरिन गैस टर्नर और अन्य आवश्यक सामग्रियों का पर्याप्त भंडारण भी सुनिश्चित किया गया है।
धमतरी। पुलिस अधीक्षक के रूप में अपने कार्यकाल के अंतिम दिन धमतरी के पुलिस अधीक्षक…
छत्तीसगढ़ विधानसभा का पांच दिवसीय मानसून सत्र सोमवार से शुरू होकर 17 जुलाई 2026 तक…
राजनांदगांव सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले गरीब बच्चों की निशुल्क ट्यूशन क्लासेस लेकर शहर और…
अंबागढ़ चौकी l शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भड़सेना में पालकों का मेगा सम्मेलन आयोजित कर…
श्रीमद्भागवत कथा समाज को संस्कृति और संस्कारों से जोड़ने का सशक्त माध्यम : मुख्यमंत्री विष्णु…
अंबागढ़ चौकी l अंबागढ़ चौकी के टाउन हॉल में रविवार को पतंजलि योग समिति तहसील…