छत्तीसगढ़

राजनांदगांव : म्यूनिसिपल स्कूल मैदान में 13 जनवरी से 25 जनवरी तक प्रीमियर लीग सांसद कप क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन …

राजनांदगांव , म्यूनिसिपल स्कूल मैदान में 13 जनवरी से राजनांदगांव प्रीमियर लीग सांसद कप क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। यह आयोजन सांसद संतोष पांडेय के मार्गदर्शन में आयोजित होगा। सांसद प्रतिनिधि हरीश शर्मा ने बताया कि सांसद कप राजनांदगांव प्रीमियर लीग (आरपीएल) का आयोजन 13 जनवरी से 25 जनवरी तक किया जाएगा।

इस टूर्नामेंट का मुख्य उद्देश्य राजनांदगांव क्षेत्र के विभिन्न वार्डों के युवाओं को खेल के माध्यम से एकजुट करना, खेल भावना को बढ़ावा देना तथा स्थानीय प्रतिभाओं को मंच प्रदान करना है। प्रतियोगिता में राजनांदगांव नगर के सभी वार्डों से एक-एक टीम भाग लेगी, जिससे प्रत्येक वार्ड को समान अवसर मिलेगा।

इस क्रिकेट प्रतियोगिता में प्रत्येक मैच 10-10 ओवर का होगा और एक गेंदबाज अधिकतम 3 ओवर गेंदबाजी कर सकेगा। टीमों को मैच से 30 मिनट पूर्व पहुंचना अनिवार्य होगा तथा टॉस 20 मिनट पूर्व किया जाएगा। प्रत्येक मैच में मैन ऑफ द मैच तथा टूर्नामेंट में मैन ऑफ द सीरीज, बेस्ट बॉलर, बेस्ट बैट्समैन एवं बेस्ट फील्डर को ट्रॉफी एवं पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे।

आयोजन के फाइनल में विधानसभा अध्यक्ष डॉ.रमन सिंह को आमंत्रित किया गया है। उन्हें इस आयोजन का आमंत्रण देने रायपुर में आयोजक टीम ने मुलाकात की। मंगलवार को सभी टीमों को टी शर्ट का वितरण किया जाएगा।

kgnews

Recent Posts

देवास के डायल-112 हीरोज घर की राह भटके 03 वर्षीय मासूम को सुरक्षित परिजनों से मिलाया

देवास के डायल-112 हीरोज घर की राह भटके 03 वर्षीय मासूम को सुरक्षित परिजनों से मिलाया

भोपाल  देवास जिले के थाना औद्योगिक क्षेत्र में डायल-112 जवानों की संवेदनशीलता एवं तत्पर कार्यवाही…

7 hours ago
विकसित भारत–गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण) [VB-G RAM-G] का प्रदेश में भव्य शुभारंभ

विकसित भारत–गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण) [VB-G RAM-G] का प्रदेश में भव्य शुभारंभ

भोपाल  ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार, आजीविका सृजन एवं टिकाऊ परिसंपत्तियों के निर्माण को नई गति…

7 hours ago
चिकित्सा में आधुनिक तकनीक के साथ मानवीय संवेदनाएं भी जरूरी है – राज्यपाल डेका

चिकित्सा में आधुनिक तकनीक के साथ मानवीय संवेदनाएं भी जरूरी है – राज्यपाल डेका

रायपुर चिकित्सा में आधुनिक तकनीक के साथ मानवीय संवेदनाएं भी जरूरी है राज्यपाल  रमेन डेका…

8 hours ago
उज्जैन का “त्रिनेत्र” मॉडल शहरों की सुरक्षा एवं स्मार्ट निगरानी व्यवस्था का बनेगा आधार

उज्जैन का “त्रिनेत्र” मॉडल शहरों की सुरक्षा एवं स्मार्ट निगरानी व्यवस्था का बनेगा आधार

भोपाल  राष्ट्रीय ई-गवर्नेंस पुरस्कार 2026 मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के कुशल नेतृत्व में उज्जैन ने…

8 hours ago
शाला प्रवेशोत्सव से शिक्षा को मिली नई उड़ान

शाला प्रवेशोत्सव से शिक्षा को मिली नई उड़ान

रायपुर मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय के सशक्त नेतृत्व में प्रदेश में प्रत्येक बच्चे तक गुणवत्तापूर्ण…

8 hours ago
प्रवेश ले रहे विद्यार्थियों के लिए बेहतर विकल्प बना AEDP, 2024 बैच के विद्यार्थी उद्योगों में अप्रेंटिसशिप के लिए चयनित

प्रवेश ले रहे विद्यार्थियों के लिए बेहतर विकल्प बना AEDP, 2024 बैच के विद्यार्थी उद्योगों में अप्रेंटिसशिप के लिए चयनित

भोपाल  उच्च शिक्षा विभाग में वर्तमान में स्नातक पाठ्यक्रमों में प्रवेश प्रक्रिया जारी है। ऐसे…

8 hours ago