राजनांदगांव | बाल रत्न सोसायटी के सौजन्य से राजनांदगांव रेलवे स्टेशन में यात्रियों को छाछ और मठा का निशुल्क वितरण किया गया। गर्मी के प्रकोप को देखते हुए इस पहल ने न केवल यात्रियों को ताजगी और राहत प्रदान की वहीं उनके सफर को भी अधिक सहज और सुखद बनाया। राजनांदगांव से गुजरने वाली ट्रेनों के यात्रियों ने लाभ उठाया और इस मानवसेवा की सराहना की।
